Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने देश के शहीदों को किया दिल से नमन, भगवान राम का भी किया जिक्र

Janjwar Desk
28 Nov 2021 5:38 AM GMT
pm narendra modi Tripura
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भगवान राम और तुलसीदास का भी जिक्र किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में देश के शहीदों को हृदय से नमन किया है। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को आम्र्ड फोर्स डे है। मैं देश के शहीदों को दिल से नमन करता हूं। उन्होंने भगवान राम का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि देश की पंचायत से लेकर संसद तक अमृत महोत्सव की गूंज है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। और अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।

यूपी के वृंदावन ने दुनिया के लोगों का ध्यान आकर्षित किया

पीएम मोदी ने कहा कि वृंदावन ने दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है। इसकी छाप आपको दुनिया के कोने-कोने में मिल जाएगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक 'Sacred India Gallery' का जिक्र किया। यह गैलरी स्वान वैली के एक खूबसूरत क्षेत्र में बनाई गई है। यह ऑस्ट्रेलिया की एक निवासी जगत तारिणी दासी जी के प्रयासों का नतीजा है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली जगतारिणी 13 साल से भी अधिक समय में वृंदावन में रहीं। उनका वृंदावन से ऐसा जुड़ाव हुआ कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही वृंदावन खड़ा कर दिया।

'मन की बात' परिवार का हो रहा है विस्तार

पीएम मोदी ने कहा कि 'मन की बात' का हमारा ये परिवार निरंतर बड़ा हो रहा है। मन से भी जुड़ रहा है। यह हमारे गहरे होते रिश्ते, हमारे भीतर, निरंतर सकारत्मकता का एक प्रवाह, प्रवाहित कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी मुझे NaMo App और MyGov App पर आप सबके ढेर सारे सुझाव भी मिले हैं। आप लोगों ने मुझे अपने परिवार का एक हिस्सा मानते हुए अपने जीवन के सुख-दुख भी साझा किए हैं।

Next Story

विविध