Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mansoon News : गर्मी से चाहिए राहत तो अभी करना होगा इंतजार, केरल में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून

Janjwar Desk
20 May 2022 6:21 AM GMT
Mansoon News : गर्मी से चाहिए राहत तो अभी करना होगा इंतजार, केरल में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून
x

Mansoon News : गर्मी से चाहिए राहत तो अभी करना होगा इंतजार, केरल में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून

Mansoon News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि सप्ताह के अंतक तक केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगेी। यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्यिचम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा...

Mansoon News : देश के कई राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोग इतने परेशान हैं कि वे मनाने लगे हैं कि जल्द बारिश (Mansoon News) हो। इस बीच मौसम विभाग से मॉनसून को लेकर एक अच्छी खबर आयी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसे दस्तक देने की संभावना जतायी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि सप्ताह के अंतक तक केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून (Mansoon News) के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगेी। यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्यिचम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा।

आम तौर पर एक जून को पहुंचता है मॉनसून

इससे पहले मॉनसून (Mansoon News) साल 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मॉनसून के शुरुआत की भविष्यवाणी की थी। आमतौर पर केरल में एक जून को मॉनसून पहुंचता है।

मौसम विभाग के एक ​वैज्ञानिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि सप्ताह के कई दिन केरल तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (Mansoon News) होने का अनुमान है। बता दें कि गुरुवार को बाड़मेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो कि देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मॉनसून (Mansoon News) समय से पहले दस्तक दे सकता है। राजधानी में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सि​यस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को 20—30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Next Story

विविध