Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mizoram Minister : मिजोरम के मंत्री ने 15 बच्चे पैदा करने पर दिया 1 लाख का इनाम, कहा अवैध प्रवासियों की बढ़ती तादाद का करेंगे मुकाबला

Janjwar Desk
13 Oct 2021 1:15 PM GMT
Mizoram Minister : मिजोरम के मंत्री ने 15 बच्चे पैदा करने पर दिया 1 लाख का इनाम, कहा अवैध प्रवासियों की बढ़ती तादाद का करेंगे मुकाबला
x
Mizoram Minister : ग मिजो एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अब समय की मांग है कि मिजो जनजाति के अस्तित्व को बचाने के लिए इस समय तेजी से जनसंख्या बढ़ाई जाए।

Mizoram Minister। मिजोरम सरकार (Mizoram Govt) के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते (Robert Romawia Royte) इन दिनों चर्चा हैं है। दरअसल उन्होंने 17 महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए 2.5 लाख रुपये इनाम के रूप में बांटे। पहला इनाम जिस महिला को दिया गया उसके 15 बच्चे थे, जबकि दूसरा इनाम पाने वाली महिला के 13 बच्चे थे। यह कार्यक्रम आइजवाल ईस्ट-2 संसदीय क्षेत्र में आयोजित हुआ था।

मंत्री रॉबर्ट रोमाविया के मुताबिक यह इनाम अधिक बच्चे पैदा करो अभियान के तहत दिया गया। यह अभियान यंग मिजो एसोसिएशन (Young Mizo Association) और कई चर्च संगठन चला रहे हैं। जिनका मकसद 'अवैध प्रवासियों की बढ़ती तादाद' का मुकाबला करने के लिए स्थानीय आबादी को बढ़ाना है। पहला इनाम पाने वाली महिला का नाम नंगुराउवी के है जिनके पंद्रह बच्चों में 8 बेटियां और 7 बेटे हैं। उन्हें एक लाख रुपये का इनाम मिला है।

दूसरा नंबर लियानथांगी का था जिनके तेरह बच्चे हैं। उन्हें 30 हजार रुपये नकद मिला। दो महिलाओं और एक पुरुष को तीसरा स्थान मिला। इन सभी के 12-12 बच्चे थे। इन सभी को 20-20 हजार रुपये मिले। 12 दूसरी महिलाओं को जिनके 8-8 बच्चे थे उन्हें सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 5-5 हजार रुपये दिए गए।

वहीं यग मिजो एसोसिएशन (Young Mizo Association) की ओर से कहा गया कि अब समय की मांग है कि मिजो जनजाति के अस्तित्व को बचाने के लिए इस समय तेजी से जनसंख्या (Population) बढ़ाई जाए। चर्च और सिविल सोसायटी (Church And Civil Society) के लोग इस बात से परेशान थे कि मिजो की जनसंख्या वृद्धि दर बहुत कम हो गई है। दूसरी तरफ चकमा समुदाय (Chakma Community) की जनसंख्या वृद्धि दर (Population Growth Rate) बहुत ज्यादा है। चकमा जनजाति बांग्लादेश की सीमा से लगने वाले राज्य के दक्षिण पश्चिम इलाके में रहते हैं।

चकमा समुदाय को अधिकांश मिजो विदेशी कहते हैं। उनके अनुसार सीमापार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों (Illegal Migrants) की वजह से चकमा समुदाय की जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मिजोरम का जनसंख्या घनत्व राष्ट्रीय औसत 382 व्यक्ति प्रतिकिलोमीटर से बहुत कम महज 52 है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध