Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Monsoon Update 2022: बिहार समेत 3 राज्यों में 57 की मौत, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Janjwar Desk
22 May 2022 4:15 PM IST
Monsoon Update 2022: बिहार समेत 3 राज्यों में 57 की मौत, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
x

Monsoon Update 2022: बिहार समेत 3 राज्यों में 57 की मौत, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Monsoon Update 2022: मानसून से पहले कुछ असम और बिहार में आंधी और बारिश तबाही बनकर आई है। अकेले बिहार, असम और कर्नाटक तीन ऐसे राज्य हैं, जहां बिजली गिरने और बाढ़ की चपेट में आने से करीब 57 लोगों की जान चली गई है।

Monsoon Update 2022: मानसून से पहले कुछ असम और बिहार में आंधी और बारिश तबाही बनकर आई है। अकेले बिहार, असम और कर्नाटक तीन ऐसे राज्य हैं, जहां बिजली गिरने और बाढ़ की चपेट में आने से करीब 57 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 23 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

असम में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां ब्रह्मपुत्र और उसके साथ बहने वाली नदियों में बाढ़ ने इस कदर तबाही मचा रखी है कि सैकड़ों गांव जल समाधि ले चुके हैं। वहीं 7 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। फसलें भी चौपट हो गई हैं। असम में 500 से ज्यादा लोग रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर हैं। यहां अब तक 15 लोगों की जान चली गई है। सबसे ज्यादा 33 मौतें बिहार में बिजली गिरने से हुई हैं। वहीं कर्नाटक में भी 9 लोगों की मौत की खबर है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से ज्यादा परिवारों ने रेलवे ट्रैक पर अपना अस्थायी आशियाना बना रखा है। अकेले नागांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52709 लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार में शुक्रवार को आंधी तूफान और बिजली गिरने से 16 जिलों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया।

आंधी और वज्रपात से भागलपुर में 7, मुजफ्फरपुर में 6, सारण में 3, में लखीसराय में 3, मुंगेर में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही समस्तीपुर में 2, जहानाबाद में 1, खगड़िया में 1, नालंदा में 1, और पूर्णिया में 1 मौत हुई है। बांका में 1, बेगूसराय में 1, अररिया में 1, जमुई में 1, कटिहार में 1 और दरभंगा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

कर्नाटक में प्री-मानसून की दस्तक से हालात बदतर हैं। जलभराव से हुए हादसों के कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। एहतियातन सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं।

Next Story

विविध