Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Movie on Sher Singh Rana : शेर सिंह राणा पर बन रही फिल्म; लोग भड़के, पूछा- कातिल को हीरो दिखाकर क्या साबित करना चाहते हो?

Janjwar Desk
30 March 2022 10:13 AM GMT
Movie on Sher Singh Rana : शेर सिंह राणा पर बन रही फिल्म; लोग भड़के, पूछा- कातिल को हीरो दिखाकर क्या साबित करना चाहते हो?
x

Movie on Sher Singh Rana : शेर सिंह राणा पर बन रही फिल्म; लोग भड़के, पूछा- कातिल को हीरो दिखाकर क्या साबित करना चाहते हो?

Movie on Sher Singh Rana : देश में अभी द कश्मीर फाइल्स को लेकर चल रही सरगर्मी का माहौल शांत भी नहीं हुआ था कि अब इस फिल्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। फिल्म में शेर सिंह राणा का किरदार निभाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल ने इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पर अब लोग प्रतिक्रिया देने लगे हैं। इस पोस्टर के शेयर होने के बाद पत्रकार अजित अंजुम ने ट्विटर पर लिखा कि फूलन देवी के कातिल सजायाफ्ता मुजरिम शेर सिंह राणा पर फिल्म? एक कातिल को महिमामंडन किया जा रहा है।

Movie on Sher Singh Rana : शेर सिंह राणा वह किरदार है जिसकी चर्चा हमारे देश में समय-समय पर होती रहती है। शेर सिंह राणा वही शख्स है जिसने कभी समाजवादी पार्टी की सांसद रही फूलन देवी की हत्या की थी। बाद में इसी शेर सिंह राणा का नाम जेल से भागकर अफगानिस्ताना से पृथ्वी राज चौहान का अवशेष भारत लाने को लेकर भी चर्चा में रहा। अब इन महाशय पर शेर सिंह राणा नाम से एक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में उनका किरदार निभाएंगे बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल।

देश में अभी द कश्मीर फाइल्स को लेकर चल रही सरगर्मी का माहौल शांत भी नहीं हुआ था कि अब इस फिल्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। फिल्म में शेर सिंह राणा का किरदार निभाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल ने इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पर अब लोग प्रतिक्रिया देने लगे हैं। इस पोस्टर के शेयर होने के बाद पत्रकार अजित अंजुम ने ट्विटर पर लिखा कि फूलन देवी के कातिल सजायाफ्ता मुजरिम शेर सिंह राणा पर फिल्म? एक कातिल को महिमामंडन किया जा रहा है।

वहीं एक अन्य जानेमाने पत्रकार दिलीप मंडल ने ट्विटर पर लिखा कि महाराष्ट्र सरकार से निवेदन है कि अपने यहां इस फिल्म की शूटिंग न होने दें। मुंबई तो कभी कोली यानी निषादों का गांव हुआ करती थी। वहीं पर वीरांगना, विश्व की श्रेष्ठ विद्रोहिणी, सांसद फूलन देवी की हत्या के हाई कोर्ट से सजायाफ्ता अपराधी पर फिल्म बनेगी, ये शर्मनाक है।

मंडल आर्मी नाम के यूजर ने इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि एक हत्यारे को "हीरो" बनाकर यदि पेश किया गया तो जो ​फिल्म बनाने वालों को इसकी जो कीमत चुकानी पड़ेगी उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। महान विद्रोहिणी, वीरांगना फूलन देवी के हत्यारे की महिमा मंडन किया तो फिल्म किसी कीमत पर चलने नहीं देंगे। इसलिए देश की शांति में आग लगाने का काम न करें। इसे धमकी या चेतावनी समझा जाए। वहीं बबिता गौतम नाम की यूजर ने लिखा कि विद्युत आपको फिल्म करने से पहले उस इंसान की हकीकत को जानना चाहिए था। अगर आपने उस इंसान की हकीकत जान कर भी फिल्म की है तो आप में इंसानियत खत्म हो गयी।

अमित नाम के यूजर ने प्रतिक्रया में लिखा है कि भाई एक बार इस फिल्म को करने से पहले फूलनदेवी जी के बारे में जरूर रिसर्च करें, उसके बाद फिल्म करें। पैसा आयेगा, आप कमाएंगे पर दिल जो आपने हजारों का जीता हैं, उसके बाद आप वो सम्मान खो देंगे। वहीं मुशीर खान नाम के यूजर ने लिखा है कि कातिल को हीरो दिखा कर क्या साबित करना चाहते हो? ऐसी फिल्म समाज को किधर ले जाएंगी?

कौन है शेर सिंह राणा?

शेर सिंह राणा का असली नाम है पंकज सिंह पुंढीर। राणा का जन्म 17 मई 1976 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। 25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा ने दस्यु से सांसद बनीं समाजवादी पार्टी की नेता फूलन देवी की देश की राजधानी दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अदालत से उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गयी थी। बताया जाता है कि शेर सिंह ने फूलन देवी को दस्यु रहते हुए ठाकुरों की हत्या करने का बदला लेने के लिए मारा था। दिल्ली की तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहा राणा 17 फरवरी 2004 को जेल से फरार हो गया था। बाद में शेर सिंह राणा की ओर से दावा किया गया कि इस दौरान वह अफगानिस्तान के कंधार जाकर वहां से हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के अवशेष लेकर देश आया था। फिर साल 2006 में शेर सिंह राणा को दोबारा गिरफ्तार किया गया। 2016 में अदालत राणा को जमानत मिल गई। इसके बाद वर्ष 2019 में शेर सिंह ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के नाम से एक राजनीतिक पार्टी गठन किया था।

Next Story

विविध