Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mukhtar Ansari की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Janjwar Desk
26 July 2022 2:13 PM GMT
Money Laundering Case : अब ईडी ने मुख्तार अंसारी के बहनोई पर कसा शिकंजा, देर रात आतिफ रजा को पकड़ा
x

Money Laundering Case : अब ईडी ने मुख्तार अंसारी के बहनोई पर कसा शिकंजा, देर रात आतिफ रजा को पकड़ा

Mukhtar Ansari News :  मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और दो सालों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है, सभी को खुद कोर्ट में पेश न होने पर मऊ एसपी ने संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है...

Mukhtar Ansari News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ( Mukhtar Ansari News) की पत्नी, बेटे और दो सालों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। सभी को खुद कोर्ट में पेश न होने पर मऊ एसपी ने संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है। सभी के खिलाफ पहले से गैरजमानती वारंट जारी था। इसी को लेकर पुलिस धारा 82 यानी भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा की है।

मुख्तार अंसारी के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

मुख्तार अंसारी के घर पर पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाई। मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और सालों के बारे में जानकारी देने की लोगों से अपील भी की गई। मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस की करीबी नजर है। दूसरी ओर मुख्तार के जेल में होने के बीच अब बेटे अब्बास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।

इस मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और साले फरार

मुख्तार की पत्नी और दो सालों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। दक्षिणटोला के रैनी में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को कब्जा कर एफसीआइ गोदाम बनाने के मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो साले फरार चल रहे हैं। इसी मामले में दक्षिणटोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपितों पर कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी ना तो किसी ने सरेंडर किया और ना ही अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पाई है सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनियम का अभियोग मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, साले आतिफ रजा उर्फ शरजिल रजा, अनवर शहजाद व रविंद्र नरायण सिंह, जाकिर हसैन उर्फ विक्की के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। इसमें 21 अक्टूबर 2021 को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था।

Next Story

विविध