Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mukhtar Ansari UP Election 2022 : ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी

Janjwar Desk
9 Feb 2022 11:46 AM GMT
Mukhtar Ansari : तीन दशक में पहली बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे मुख्तार अंसारी, बेटे को सुभासपा के टिकट पर मैदान में उतारा
x

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी अब चुनावी मैदान में

Mukhtar Ansari UP Election 2022 : 2017 के चुनाव में मुख्तार अंसारी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के सहयोगी सुभासपा के महेंद्र राजभर को 7464 मतों से हराया था...

Karnataka Hijab Controvercy : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच खबर है कि जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने बीते मंगलवार को विशेष न्यायधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में दाखिल अर्जी में यह जानकारी दी है।

बता दें कि इससे पहले साल 2017 में अंसारी ने अपनी पार्टी कौमी एकता दल का बसपा में विलय कर दिया था। उनके बेटे अब्बास अंसारी मऊ जिले की घोसी सीट चतुनाव लड़ रहे थे जबकि उनके भाई सिबगतुल्ला अंसारी गाजीपुर जिले की मुहम्मदपुर सीट से चुनाव लड़ रहे थे, मगर दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं मुख्तार अंसारी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के सहयोगी सुभासपा के महेंद्र राजभर को 7464 मतों से हराया था। उन्होंने साल 2014 का लोकसभा चुनाव जेल से ही लड़ा था। हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरु होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Next Story

विविध