Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

NFHS Survey 5 : देश में हर चौथी महिला मोटापे से ग्रस्त, छरहरी काया के मामले में गांव की महिलाएं ज्यादा फिट

Janjwar Desk
13 May 2022 7:30 AM GMT
NFHS Survey 5 : देश में हर चौथी महिला मोटापे से ग्रस्त, छरहरी काया के मामले में गांव की महिलाएं ज्यादा फिट
x

NFHS Survey 5 : देश में हर चौथी महिला मोटापे से ग्रस्त, छरहरी काया के मामले में गांव की महिलाएं ज्यादा फिट

NFHS Survey 5 : नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 के मुताबिक भारत में हर चौथी महिला और इससे कुछ कम पुरुष मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। मोटापे की समस्या उन राज्यों को अधिक परेशान कर रही हैं जो अपेक्षाकृत ज्यादा संपन्न हैं।

NFHS Survey 5 : मोटापे की समस्या से पूरी दुनिया परेशान है। जहां तक इंडिया की बात है ​तो राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि हर चार में से एक भारतीय मोटापे ( India Obese ) से ग्रस्त हैं। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं में मोटापा 21 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत और पुरुषों में 19 प्रतिशत से बढ़कर 23 प्रतिशत हो गया है। यानि महिलाएं मोटापे ( Indian women obese ) का शिकार ज्यादा हैं। राजस्थान, झारखंड और बिहार की महिलाएं मोटापे के मामले में सबसे ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं।

शहरी महिलाओं में मोटापा ज्यादा

एनएफएचएस पांच (NFHS-5 survey ) की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अपने शहरी समकक्षों की तुलना में पतले हैं। मोटे लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों (20 प्रतिशत) की तुलना में शहरी (33 प्रतिशत) क्षेत्रों में अधिक है। चिंता की बात यह है कि वजन या मोटापे से ग्रस्त पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में लगातार वृद्धि हो रही है।

सबसे ज्यादा फैटी महिलाएं पुडुचेरी, चंडीगढ़ और दिल्ली की

पुडुचेरी (46 फीसदी), चंडीगढ़ (44 फीसदी), दिल्ली, तमिलनाडु, केरल और पंजाब (41 फीसदी प्रत्येक) में मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का अनुपात सबसे ज्यादा है। इसकी तुलना में राजस्थान, झारखंड और बिहार के बाद गुजरात में दुबली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिक वजन वाले पुरुषों (45 प्रतिशत) का अनुपात सबसे अधिक है। इसके बाद पुडुचेरी (43 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (41 प्रतिशत) हैं।

भारत में मोटापे की स्थिति की बात करें तो शहरी क्षेत्र में 33.3 फीसदी महिलाएं मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 19.7 फीसदी महिलाएं इस समस्या से ग्रस्त हैं। वहीं शहरी पुरुष 29.8% और 19.3% ग्रामीण पुरुष इस समस्या से पीड़ित हैं। इसके उलट राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में दुबले-पतले पुरुषों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

NFHS Survey 5 : बता दें कि भारत में लगभग 25 प्रतिशत पुरुष और महिलाएं अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त हैं, जो चिंताजनक है। मोटापा कई बीमारियों जैसे- उच्च रक्तचाप, मधुमेह और यकृत से संबंधित बीमारियों और स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम का प्रमुख कारण है। सभी को मोटापा कम करने की जरूरत है। तभी हम मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Next Story

विविध