Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Noida News : सड़क पर रात 12 बजे बैग लेकर दौड़ता नजर आया ये लड़का, वजह जानकर मनोज वाजपेयी ने भी किया सलाम, Video Viral

Janjwar Desk
21 March 2022 10:40 AM GMT
Noida News : सड़क पर रात 12 बजे बैग लेकर दौड़ता नजर आया ये लड़का, वजह जानकर मनोज वाजपेयी ने भी किया सलाम, Video Viral
x

(सड़क पर रात 12 बजे बैग लेकर दौड़ता नजर आया ये लड़का)

Noida News : भारतीय सेना में चयन को लेकर बच्चे का समर्पण देख लोग हैरान हैं, सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

Noida News : भारतीय सेना में चयन को लेकर बच्चे का समर्पण देख लोग हैरान हैं| सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नोएडा (Noida) की सड़क पर रात 12 बजे तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ नजर आ रहा है| बता दें कि इस वीडियो को विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) ने शेयर किया है| वो इस लड़के को अपनी कार में घर तक छोड़ने का ऑफर देते हैं लेकिन वह लड़का इंकार कर देता है|

विनोद कापड़ी ने की बच्चे से बातचीत

इस लड़के का नाम प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) है और उम्र 19 साल है| यह अल्मोड़ा का रहने वाला है| बातचीत के दौरान विनोद कापड़ी अपनी कार में सवार थे, जहां वह लड़के को बार बार लिफ्ट देने का आग्रह करते हैं| बातचीत में प्रदीप ने बताया कि 'वह मैकडॉनल्ड्स में अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद, घर जाने के लिए दौड़ लगा रहा है| वह रोज काम खत्म करने के बाद 10 किलोमीटर दौड़ते हुए अपने घर जाता है|

प्रदीप ने बताई दौड़ने की वजह

बता दें कि जब विनोद कापड़ी ने प्रदीप से आगे पूछा कि वह इतनी देर से क्यों दौड़ रहा है, तो वह जवाब देता हैं कि देना में शामिल होने के लिए| विनोद कापड़ी फिर उसे घर ड्राप करने की पेशकश करते हुए कहते हैं कि, सुबह दौड़ लगा लेना| जिस पर युवक कहता है कि, उसे सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए खाना बनाना पड़ता है, जिससे उसे समय नहीं मिलता दौड़ लगाने का|

विनोद कापड़ी ने वीडियो किया शेयर

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा है कि 'दिस इज प्योर गोल्ड| नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया| मैंने सोचा, किसी परेशानी में होगा , लिफ्ट देनी चाहिए| बार बार लिफ्ट का ऑफर किया पर इसने मना कर दिया| वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा|

मनोज वाजपेयी ने भी शेयर किया वीडियो

विनोद कापड़ी के जरिए शेयर किए गए वीडियो पर जाने- माने अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने लिखा है कि 'विशुद्ध संकल्प और दृढ़ निश्चय को मेरा सलाम|'

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता ने लिखा यही कि 'देश की उम्मीद है ऐसे बच्चे| उन्होंने आगे कहा कि अगर यह मान जाए तो हम इसे और पढ़ाने और सफलता पाने तक इसकी हर जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है, मां का इलाज भी|

Next Story

विविध