Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Orange Alert in Delhi : दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया चिंता बढ़ाने वाला अलर्ट

Janjwar Desk
14 May 2022 8:00 AM GMT
Orange Alert in Delhi : दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया चिंता बढ़ाने वाला अलर्ट
x
Orange Alert in Delhi : दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गयी है कि आने वाले दिलों में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती हैं...

Orange Alert in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी कहर (Orange Alert in Delhi) जारी हैं। चिलचिलाती गर्मी के बीच दिल्ली के मुंडका इलाके में एक सीसीटीवी फैक्ट्री में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आगजनी के पीछे भी कहीं ना कहीं गर्मी ही एक बड़ा कारण था। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी (Orange Alert in Delhi) दी गयी है कि आने वाले दिलों में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार 13 मई को सफदरजंग में 42.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है तो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग की ओर से शनिवार 14 मई को दिल्ली और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी (Orange Alert in Delhi) जारी की है। विभाग की ओर से इन इलाकों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि एनसीआर के इलाकों में आने वाले दिनों में भीषण लू चलने की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार 14 मई को अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। यहां एक और बात गौर करने वाली है कि ​दिल्ली में रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पारा 44 से ​46 डिग्री के पार जा सका है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार मैदानी इलाकों में भी हीटवेव की स्थिति (Orange Alert in Delhi) बन सकती है। हालांकि विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि 16 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली के तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सोमवार से दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 41 से 42 डिग्री सेल्सियस (Orange Alert in Delhi) तक आ सकता है। इस बारे में मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा है कि दिल्ली में शनिवार को सफदरजंग में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि दूसरे हिस्सों में अधि​कतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी (Orange Alert in Delhi) पड़ रही है। वहां भी पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार है। लखनउ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Next Story

विविध