Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Padma Awards का ऐलान : गुलाम नबी आजाद, नीरज चोपड़ा और साइरस पूनावाला को पद्मभूषण, सम्मान पाने वालों में 128 नाम शामिल

Janjwar Desk
25 Jan 2022 3:07 PM GMT
Padma Awards का ऐलान : गुलाम नबी आजाद, नीरज चोपड़ा और साइरस पूनावाला को पद्मभूषण, सम्मान पाने वालों 128 नाम शामिल
x

(गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा)

Padma Awards : पद्म भूषण के लिए जिन सत्रह नामों का ऐलान हुआ है उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं...

Padma Awards : पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है। चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सेना के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत (Gen.Bipin Rawat), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh), सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर साइरस पूनावाला और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका (Radhey Shyam Khemka) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से मानित करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad), टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), पूर्व विदेश सचिव राजीव महर्षि, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर इन पुरस्कारों का ऐलान किया है।

इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन सत्रह नामों का ऐलान हुआ है उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं।

दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।



Next Story

विविध