Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

जनसंख्या नियंत्रण कानून को मनोज तिवारी का Extra सहयोग, कांग्रेस की गलती से तीसरी बार पापा बने BJP सांसद

Janjwar Desk
12 Dec 2022 10:18 AM GMT
जनसंख्या नियंत्रण कानून को मनोज तिवारी का Extra सहयोग, कांग्रेस की गलती से तीसरी बार पापा बने BJP सांसद
x

जनसंख्या नियंत्रण कानून को मनोज तिवारी का Extra सहयोग, कांग्रेस की गलती से तीसरी बार पापा बने BJP सांसद

Population Control Law: चार बच्चों के पिता BJP सांसद रवि किशन शुक्ला जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने जा रहे हैं। रवि किशन को अब उनके सहयोगी भाजपा सांसद मनोज तिवारी उर्फ रिंकिया के पापा का भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है...

Population Control Law: चार बच्चों के पिता BJP सांसद रवि किशन शुक्ला जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने जा रहे हैं। रवि किशन को अब उनके सहयोगी भाजपा सांसद मनोज तिवारी उर्फ रिंकिया के पापा का भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। आज रिंकिया के पापा 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। तिवारी ने ट्वीट कर खुद ही जानकारी दी है।

भोजपुरी स्टार से सांसद बने मनोज तिवारी के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। पिता बनने के बाद तिवारी ने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स समेत गोदी पत्रकार भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भोजपुरी सिनेमा के पूर्व स्टार ट्रोल हो चुके हैं।

तीसरी बार पिता बने रिंकिया के पापा

मनोज तिवारी की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी से मनोज तिवारी की पत्नी रानी तिवारी को एक बेटी रीति तिवारी है। लेकिन मनोज का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। दोनों का तलाक हो गया था। मनोज की जिंदगी में आई सुरभि से मनोज को एक बेटी सान्विका है और अब दूसरी बेटी की किलकारी आज सोमवार को गूंजी है। हालांकि मनोज शेयर की गई फोटो में ज्यादा खुश नहीं दिख रहे हैं। हो सकता है मनोज बच्चे की चाहत में भविष्य में चौथा प्लेटफार्म भी तैयार करें।

तिवारी ने शेयर किया था वीडियो

बीती 21 नवंबर को सांसद मनोज तिवारी ने तीसरी बार पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर। एक्टर, सिंगर और राजनेता के कांबो पैक वाले मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि का बेबी शॉवर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते..बस महसूस कर सकते हैं।

कांग्रेस की गलती से पापा बनें

बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने दो दिन पहले दिये अपने बयान में कहा था कि वे कांग्रेस की गलती से चार बच्चों के पिता बने हैं। रवि किशन ने सवाल का काउंटर करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून ले आती तो उनके इतने बच्चे नहीं होते। अब हो सकता है कि सांसद मनोज तिवारी भी कांग्रेस को ही इसके लिए जिम्मेदार माने। आखिर वे भी हैं तो रवि किशन जैसे ही ना, भोजपुरी स्टार। और तभी शायद रवि किशन की बराबरी तक पहुंचना चाहते हों।

Next Story

विविध