Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

CJI DY Chandrachud: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले प्रमुख न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Janjwar Desk
17 Oct 2022 4:01 PM GMT
CJI DY Chandrachud: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले प्रमुख न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
x

CJI DY Chandrachud: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले प्रमुख न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

CJI DY Chandrachud: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने सोमवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice Chandrachud) को देश का अगला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (Chief Justice of India) नियुक्त किया है।

CJI DY Chandrachud: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने सोमवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice Chandrachud) को देश का अगला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (Chief Justice of India) नियुक्त किया है। वह 9 नवंबर को देश के 50वें मुख्य न्यायाधी के तौर पर शपथ लेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ वर्तमान सीजेआई यूयू ललित के रिटायर होने के बाद अपना पद संभालेंगे।

इससे पहले सीजेआई यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ की सिफारिश की थी। जस्टिस चंद्रचूड़ कई संवैधानिक पीठों और कई बड़े फैसलों का हिस्सा पहे हैं, जैसे अयोध्या जमीन विवाद और निजता का आधिकार जैसे मामले। हार्वर्ड विश्वविद्यालय से कानून की दो डिग्री लेने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ 39 साल की उम्र में सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता बन गए। इसके तुरंत बाद साल 1998 में वह भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बन गए।

वकालत के दौरान वह ओकलाहोमा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय कानून पढ़ाया करते थे और इसके अलावा बॉम्बे विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर काम किया करते थे। जहां कानून के छात्रों को पढ़ाते थे। जस्टिस चंद्रचूड़ साल 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त हुए और अगले तीन साल के अंदर ही वह टॉप कोर्ट में प्रमोशन के साथ पहुंचे।

कौन हैं डीवाई चंद्रचूड़

धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। उनकी मां प्रभा एक शास्त्रीय संगीतकार थीं। वर्तमान में वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। इससे पहले वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं। 17 अक्टूबर 2022 को उन्हें भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की सेवानिवृत्ति के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश वाईवी चंद्रचूड़ के बेटे हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध