Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

चार बाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलीं प्रियंका गांधी, फिर हुई ऐसी बात, कहा – 'हम हैं आपके साथ'

Janjwar Desk
29 Oct 2021 2:53 AM GMT
चार बाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलीं प्रियंका गांधी, फिर हुई ऐसी बात, कहा – हम हैं आपके साथ
x

चार बाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात करती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

ललितपुर पहुंचने से पहले पहले प्रियंका गांधी चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। वह ललितपुर में मृतक किसानों के परिजनों से आज मुलाकात करेंगी।

लखनऊ। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने को लेकर प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) अभी से काफी सक्रिय हो गई हैं। वह योगी सरकार पर हमला बोलने का एक भी सियासी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती। कल रात की ही बात है। ललितपुर पहुंचने से पहले वह लखनऊ के ऐतिहासिक चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उनका हाल पूछा और रवाना होने से पहले वह कुलियों को बड़ा आश्वासन दे गईं।

कुलियों ने दी बिगड़े हालात की दी जानकारी

दरअसल, प्रियंका गांधी ललितपुर जा रही थीं। तभी उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन ( Char Bagh Railway Station ) पर कुलियों के एक ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका हाल जाना। कुलियों ने प्रियंका गांधी को अपनी आजीविका से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही लॉकडाउन के वक्त स्टेशन बंद होने के चलते उनपर पड़े आर्थिक असर की जानकारी भी उन्होंने प्रियंका को दी। इस दौरान प्रियंका ने उन्हें कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर हर संभव मदद देने का भरोसा सभी को दिया।

Also Read : Mumbai Cruise Ship Drugs Case : बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन को मिली जमानत, बॉलीवुड ​बादशाह शाहरूख खान ने ली राहत की सांस

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान समाज के हर वर्ग से मुलाकात कर उनका हाल चाल जानने की कोशिश में लगी हैं। इससे पहले वह बाराबंकी में खेत पर महिला किसानों से मुलाकात की थी। अब लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर उन्होंने कुलियों के एक समूह से मुलाकात की। ऐसा कर वह बीजेपी सरकार को चारों तरफ से घेरने में लगी हैं।

खाद की किल्लत से किसान परेशान

चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ से ट्रेन में बैठकर ललितपुर के लिए रवाना हो गईं। ललितपुर में वे मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात करेंगीं। ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुंदेलखंड में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों को दो-दो दिन तक लाइनों में लगना पड़ रहा है।

Also Read : प्रशांत किशोर ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, कहा - बीजेपी कई दशकों तक कहीं नहीं जाने वाली, राहुल गांधी इस बात को समझते ही नहीं

प्रियंका गांधी ने 23 अक्टूबर को ट्विट कर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा था। उन्होंने ट्वीट में दो खबरें शेयर की थीं। एक खबर लखीमपुर खीरी की थी जहां किसान के धान की खरीद नहीं हो पा रही थी, ऐसे में उसने मंडी में अपने धान में आग लगा दी। अपने ट्विट में उन्होंने खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु का भी जिक्र किया था। बता दें कि प्रियंका गांधी इस बार किसान और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

Next Story

विविध