Propaganda Newspaper in Train : Shatabdi Express में 'विवादित अखबार' बांटने के मामले में IRCTC ने दिए जांच के आदेश

Lucknow news : नशाखोर पति के साथ जिंदगी हुई नर्क तो महिला ने 2 बच्चों के साथ कर ली ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या (file photo)
Propaganda Newspaper in Train : कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरू (Bengaluru) में शुक्रवार (22 अप्रैल) को चेन्नई जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) में यात्रियों के बीच एक प्रोपेगेंडा अखबार का वितरण कर दिया गया। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक एक अनाधिकृत रूप से प्रकाशित इस अखबार की प्रतियों में आपत्तिजनक लेख छपे थे। मामला सामने आने पर इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने ऑनबोर्ड सेवाएं मुहैया कराने वाले लाइसेंसी एजेंसी को चेतावनी जारी करते हुए जवाब मांगा है।
आपको बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच बांटे गए अखबार आर्यवर्थ एक्सप्रेस (Aryavarth Express) में पहले पन्ने पर "Genocide of Hindus, Sikhs, Buddhists, under Islamic rule needs to be recognised" (इस्लामी शासन के तहत हिंदुओं, सिखों, बौद्धों के नरसंहार को पहचानने की जरूरत है) और "UN should label Aurangzeb as perpetuator of holocaust like Hitler" (संयुक्त राष्ट्र को औरंगजेब को हिटलर की तरह लेबल करना चाहिए) शीर्षक वाले आलेख छपे थे।
जब एक यात्री ने सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रोपेगेंडा अखबार बांटे जाने की शिकायत तो हड़कंप मच गया। उसके बाद ट्रेन के लाइसेंसी पीके शेफी ने बताया कि जिन अखबारों को भारतीय रेल की ट्रेनों में बांटने की मान्यता मिली हुई है, उन्हीं के अंदर सप्लीमेंट के तौर पर वेंडर की ओर से इस विवादित पेपर को पहुंचाया गया था। हालांकि, विवादित अखबार की प्रति पाने वाले एक यात्री ने इस बीच ट्वीट कर दावा किया वह मुख्य अखबारों के अंदर नहीं था, बल्कि अलग से था।
वहीं दूसरी ओर शेफी के मुताबिक का कहना है, हमारे जिन लड़कों ने अखबार बांटा, उन्हें यह नहीं मालूम था कि विवादित अखबार मेन न्यूजपेपर्स के अंदर है। किसी भी मामले में वे खुद बांटे जाने वाले समाचार-पत्रों की सामग्री को असल में नहीं पढ़ते हैं।" उन्होंने आगे बताया- मैंने अब उन्हें निर्देश दिया है कि वे किसी प्रकार के सप्लीमेंट या फिर पैंपफ्लेट न बांटें। वे इस दौरान सिर्फ मुख्य अखबार ही वितरित करें।
This morning I boarded the Bangalore-Chennai Shatabdi Express only to be greeted by this blatantly propagandist publication on every other seat- The Aryavarth Express. Had never even heard of it. How is @IRCTCofficial allowing this??? pic.twitter.com/vJq7areg8u
— Gopika Bashi (@gopikabashi) April 22, 2022
आपको बता दें कि @gopikabashi नाम के टि्वटर अकाउंट से 22 अप्रैल, 2022 के अंक वाले इस अखबार के फ्रंट पेज का फोटो शेयर किया गया। उन्होंने इसके साथ ही लिखा और पूछा-आज सुबह मैं बेंगलुरू-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस (Bangalore-Chennai Shatabdi Express) में चढ़ी। वहां मुझे हर सीट पर प्रोपोगेंडा चलाने वाले प्रकाशन का अखबार आर्यवर्थ एक्सप्रेस नजर आया। मैंने पहले कभी इसके बारे में नहीं सुना था। उन्होंने आईआरसीटीसी को टैग करते हुए लिखा आखिरकार आईआरसीटीसी (टैग करते हुए) इसे ट्रेनों में कैसे मंजूरी दे रहा है?
वहीं इस मामले में आईआरटीसीटी की चेयरमैन और एमडी रजनी हसीजा ने कहा है कि हमने लाइसेंसी वेंडर को हिदायत दे दी है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, लाइसेंसी सिर्फ डेक्कन हेराल्ड (Deccan Herald) और कन्नड अखबार की कॉम्पलिमेंट्री कॉपियां ही ट्रेनों में यात्रियों के बीच बंटनी चाहिए। वेंडर को कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से ही चलना चाहिए।
(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रु-ब-रु कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।)











