Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने हाथ पर काला बैंड लगा मोदी पर बोला हमला : कहा - लोकतंत्र की हत्या हो रही है, आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं

Janjwar Desk
5 Aug 2022 4:53 AM GMT
अडानी के राजस्थान निवेश के अगले ही दिन नरम हुए राहुल गांधी, कहा - कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं
x

अडानी के राजस्थान निवेश के अगले ही दिन नरम हुए राहुल गांधी, कहा - कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं। यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) के पूर्व अध्यक्ष और वयनाड से सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) शुक्रवार को हाथ पर काला बैंड लगाकर मीडिया के सामने आये। यू यूं कहें कि ऐसा कर उन्होंने अपना सख्त विरोध जताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं। यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी, ईडी और अन्य जांच एजेंसी के दुरुपयोग के मुद्दे पर कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं। यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।

जो विरोध में बोलता है, उसे गिरफ्तार किया जा रहा है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई और जो लोगों को बांटा जा रहा है, उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

70 साल के लोकतंत्र को 8 साल में खत्म कर दिया

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस लोकतंत्र को कांग्रेस ने 70 सालों में बनाया गया, उसे चार लोगों की तानाशाही ने खत्म कर दिया। जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है।

लोग एक दिन मेरी बात को समझेंगे

उन्होंने कहा ( Rahul Gandhi ) कि मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा, लेकिन मैं अपना काम करता रहूंगा। महंगाई पर बात करूंगा। बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ में आएगी।

देश के लिए मेरे परिवार ने कुर्बानी दी है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि ये लोग गांधी परिवार पर हमले क्यों करते हैं, क्योंकि गांधी परिवार एक विचारधारा के लिए लड़ता है। देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है। तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है तब हमें दर्द होता है। हमारी लड़ाई सौहार्द बनाने के लिए है। मेरे परिवार ने इसके लिए जान दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की मीडिया और इलेक्टोरल सिस्टम के दम पर विपक्ष खड़ा होता है लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में भाजपा का आदमी बैठा है। वह सरकार के नियंत्रण में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।

Next Story

विविध