Begin typing your search above and press return to search.
राजस्थान

Jorhat to Kolkata flight Indigo: टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में फंसा पहिया, सभी यात्री सुरक्षित

Janjwar Desk
29 July 2022 5:47 AM GMT
Jorhat to Kolkata flight Indigo: टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में फंसा पहिया, सभी यात्री सुरक्षित
x

Jorhat to Kolkata flight Indigo: टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, कीचड़ में फंसा पहिया, सभी यात्री सुरक्षित

Jorhat to Kolkata flight Indigo: असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए गुरुवार को इंडिगो की एक उड़ान को रद्द कर दिया गया क्योंकि विमान टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ भरे मैदान में फंस गए।

Jorhat to Kolkata flight Indigo: असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए गुरुवार को इंडिगो की एक उड़ान को रद्द कर दिया गया क्योंकि विमान टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ भरे मैदान में फंस गए। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जोरहाट-कोलकाता मार्ग पर चलने वाली उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण जोरहाट में कई घंटों तक रोके रखने के बाद रद्द कर दिया गया था।

उड़ान दोपहर 2.20 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई। एएआई के अधिकारी ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री इंडिगो 6E757 से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क करने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, "हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।"

Next Story

विविध