Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर हुआ हमला, राम मंदिर घोटाला उजागर करने पर भाजपा द्वारा हमले का लगाया आरोप

Janjwar Desk
15 Jun 2021 7:46 AM GMT
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर हुआ हमला, राम मंदिर घोटाला उजागर करने पर भाजपा द्वारा हमले का लगाया आरोप
x

सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित नार्थ एवेन्यू आवास पर हमला हुआ है. जिसकी जानकारी खुद सांसद ने दी है.

संजय सिंह कहते हैं, कि वह भाजपा और उसके गुंडों से कहना चाहते हैं कि चाहें जितने भी हमले करवा लो, लेकिन अगर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के मंदिर में चंदा चोरी होगी तो एक नहीं एक हजार बार बोलूंगा...

जनज्वार ब्यूरो, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद व यूपी प्रमुख संजय सिंह के घर पर हमला होने की जानकारी आ रही है। संजय सिंह ने कुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि उनके घर पर हमला किया गया है। संजय ने इस हमले के पीछे भारतीय जनता पार्टी पर ही आरोप लगाया है।

मंगलवार 15 जून सुबह संजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।'

संजय सिंह ने थोड़ी देर पहले एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वह नार्थ एवेन्यू के घर में थे। मेरा यह आवास महामहिम राष्ट्रपति आवास से 100 मीटर दूर है। आज सुबह उनके घर पर हमला किया गया है। इसके बाद संजय सिंह कहते हैं, कि वह भाजपा और उसके गुंडों से कहना चाहते हैं कि चाहें जितने भी हमले करवा लो, लेकिन अगर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के मंदिर में चंदा चोरी होगी तो एक नहीं एक हजार बार बोलूंगा।'

उन्होने कहा कि 'ये देश के 115 करोड़ हिंदुओं का अपमान है। जिंहोने अपना पेट काटकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, और आप लोग चंदा चोरी करोगे तो ये देश की जनता का अपमान है। चंदा चोरी करने वालों को जेल भिजवाना चाहिए। यही मैं चाहता हूँ।'

संजय सिंह का आरोप है कि 'जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो घर के अंदर घुस रहे थे मुझपर हमले के लिए। लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में चार-पांच लोग शामिल थे। संजय सिंह ने ये भी कहा कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी।'

गौरतलब है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में 2 करोड़ की जमीन 10 मिनट में 18 करोड़ रूपये की खरीदी गई। इस मामले में ट्रस्ट के लोगों पर मनी लांड्रिंग का आरोप लग रहा है। इस मसले पर तमाम विपक्षी दल भाजपा को घेर रहे हैं।

Next Story

विविध