Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Russian Foreign Minister in India : अमेरिका के दबाव का भारत-रूस संबंधों पर नहीं पड़ेगा कोई असर : रूस के विदेश मंत्री

Janjwar Desk
1 April 2022 5:00 PM IST
Russian Foreign Minister in India : अमेरिका के दबाव का भारत-रूस संबंधों पर नहीं पड़ेगा कोई असर : रूस के विदेश मंत्री
x

Russian Foreign Minister in India : अमेरिका के दबाव का भारत-रूस संबंधों पर नहीं पड़ेगा कोई असर : रूस के विदेश मंत्री

Russian Foreign Minister in India : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री यह भी कहा है कि हमें इस बात का कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका के दबाव से भारत के साथ हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा...

Russian Foreign Minister in India : भारत (India) पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने शुक्रवार (01 अप्रैल) को कहा है कि अमेरिका (America) का दबाव भारत और रूस के संबंधों को किसी तरह से प्रभावित रहीं करेगा।

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रही जंग के बीच भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री यह भी कहा है कि हमें इस बात का कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका के दबाव से भारत के साथ हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत और रूस का घनिष्ठ संबंध पहले की भांति जारी रहेगा।

इस बात को लेकर कोई संशय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अमेरिका पर हमला बोलते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी राजनीतिक फायदों के लिए दूसरे देशों पर दबाव बनाता रहता है। पर इससे भारत और रूस के संबंध बेअसर रहेंगे।

आपको बता दें कि इसी हफ्ते अमेरिका के गृह विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि हर देश के रूस के साथ अपने-अपने संबंध हैं। अमेरिका इसमे कोई बदलाव भी नहीं चाहता है। उनका स्पष्ट इशारा भारत की ओर था। प्राइस की यह टिप्पणी रूस के विदेश मंत्री लावरोव के भारत दौरे से पहले आयी थी।

आपको बता दें कि रूस के विदेश मंत्री शुक्रवार को भारत पहुंचे हैं। वे यहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूसी विदेश मंत्री का भारत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर भारत के इस दौरे पर टिकी है।

लावरोव से यह पूछे जाने पर कि अमेरिका यह कह रहा है कि भारत रूस से तेल खरीदकर अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की अवहेलना कर रहा है रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे किसी सिस्टम पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है जो रातोंरात यहां की संपत्ति को चुरा ले। उनका इशारा अमेरिका की ओर था।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच मॉस्को और कीव के बीच भारत के मध्यस्थता के रूप में योगदान देने की संभावनाओं पर रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण देश है। अगर भारत को लगता है कि वह इस लड़ाई के समाधान में हमारी मदद कर सकता है तो उसे इसमें अपना योगदान देना चाहिए।

रूस के विदेश मंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि भारत और रूस के संबंधों को और घनिष्ठ बनाने के लिए रूस भारत को तेल और आधुनिक हथियार जो भारत उनसे खरीदना चाहेगा रूस देना जारी रखेगा।

आपको बता दें कि इस समय रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव की भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के पूर्व रूस के विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर चुके हैं।

Next Story

विविध