Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

रुतबे की पहचान बना ट्विटर का ब्लूटिक 7 नवंबर से हो जाएगा पेड, अब इंडियंस के लिए शुरू हुआ ये नया फीचर

Janjwar Desk
1 Nov 2022 6:12 AM GMT
रुतबे की पहचान बना ट्विटर का ब्लूटिक 7 नवंबर से हो जाएगा पेड, अब इंडियंस के लिए शुरू हुआ ये नया फीचर
x

रुतबे की पहचान बना ट्विटर का ब्लूटिक 7 नवंबर से हो जाएगा पेड, अब इंडियंस के लिए शुरू हुआ ये नया फीचर

Twitter Blue Tik: एलन मस्क द्वारा माइक्रो ब्लागिंग साइट का अधिग्रहण करने के बाद सोशल मीडिया में खलबली मची है। ट्वीटर में एंट्री के साथ ही मस्क ने कई बड़े बदलाव किये हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाने से शुरूआत हुई थी

Twitter Blue Tik: एलन मस्क द्वारा माइक्रो ब्लागिंग साइट का अधिग्रहण करने के बाद सोशल मीडिया में खलबली मची है। ट्वीटर में एंट्री के साथ ही मस्क (Twitter Musk) ने कई बड़े बदलाव किये हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाने से शुरूआत हुई थी। इसके बाद कई अन्य अधिकारियों को बाहर किया गया।

Elon Musk के ट्वीटर में आने के बाद बदलावों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इन्हीं बदलावों के तहत हाल ही में दो बड़ी बातें सुनने में आई हैं। पहली ये की एलन मस्क ट्वीटर पर पेड वेरिफिकेशन सर्विस शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए पैसे चार्ज किये जाएंगे। और दूसरा बदलाव ये की अब भारतीय यूजर्स अपना ट्वीट एडिट कर सकेंगे। जाहिर सी बात है ट्वीटर अपने नये मालिक के साथ खुद को नया रूप देने का काम कर रहा है।

मस्क ने क्या दिया था जवाब?

अभी हाल ही के दिनों में एक ट्वीटर यूजर्स John Kraus ने ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से यूजर वेरिफिकेशन यानी Blue Tik की प्रक्रिया के बारे में सवाल किया था। इस यूजर का कहना था कि उसकी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद भी ट्वीटर उसके अकाउंट को वेरिफाई नहीं कर रहा है। जिसके जवाब में मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि, 'पूरे वेरिफिकेशन प्रोसेस को नया रूप दिया जा रहा है। हालांकि, मस्क ने अभी यह नहीं बताया कि वे पहले से ही वेरिफाइड हो चुके अकाउंट्स के साथ क्या प्रोसेस अपनाएंगे?

ब्लू टिक के लिए देना होगा चार्ज

हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्वीटर ब्लू टिक के चार्जेस वसूले जाने को लेकर लोग अलग-अलग तरह के दाम बता रहे हैं। लेकिन इस बीच आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी, ट्वीटर ब्लू सब्सक्रिप्शंस चार्ज लगाने का प्लान कर रही है। जिसकी फीस तकरीबन 19.99 डॉलर यानी 1650 रूपया लगभग फीस लगेगी। कहा जा रहा है कि मस्क ने अपने कर्मचारियों को 7 नवंबर तक ये सभी बदलाव करने के लिए कहा है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो उन्हें 'पैक अप एंड लीव' करना होगा।

बता दें कि मौजूदा समय में नए ब्लू सब्सक्रिप्शन Blue Subscription का चार्ज मंथली 4.99 डालर है। इसके अलावा यूजर्स को वेरिफिकेशन के 90 दिनों के बीतर यूजर्स को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आना होता है वरना उसका ब्लू टिक हट जाता है।

ट्वीटर ने कब लांच किया था ब्लू सब्सक्रिप्शन

गौरतलब है कि ट्वीटर ने तकरीबन एक साल पहले ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को लांच किया था। जिसे ट्वीटर की प्रीमियम सर्विस कहते हैं। इस सर्विस में यूजर्स को कुछ एक्सट्रा फीचर्स ऑफर किये जाते हैं। जो आम ट्वीटर यूजर्स के लिए लॉक रहते हैं। इसमें अलग-अलग तरह के होम स्क्रीन आइकन भी शामिल हैं। दरअसल, ट्वीटर ब्लू सब्सक्रिप्शन और पेड वेरिफिकेशन के जरिए ट्वीटर अपने रेवेन्यू में इजाफा करना चाहता है। और इसी कोशिश के तहत ट्वीटर की तरफ से विज्ञापनों को डिस्प्ले करना शुरू कर दिया गया है।

भारतीय भी कर सकेंगे ट्वीट को एडिट

ट्वीटर की कुछ सुविधाएं इंडियन के लिए नहीं थीं। वहीं, अब ट्वीटर ने इंडियन यूजर्स को राहत देते हुए ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन दे दिया है। इस बात की जानकारी शेयर करते हुए PayTm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें ट्वीटर पर एडिट बटन का ऑप्शन मिल रहा है। इसको लेकर उन्होने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

बता दें कि ट्वीटर ने हाल ही में अपने प्लेटफार्म पर एडिट बटन ऐड किया है। जो भारतीय यूजर्स के लिए नहीं था। ट्वीटर में लगातार बदलाव किये जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक फ्री स्पीच को लेकर एलन मस्क बेहदमुखर रहे हैं, और इस तरह के बदलाव को देखकर लगता है की मस्क कुछ बड़ा करने वाले हैं।

Next Story

विविध