Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sakshi Maharaj On Jama Masjid : अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर बवाल, साक्षी महाराज बोले विष्णु मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी मस्जिद

Janjwar Desk
17 May 2022 10:30 AM GMT
Sakshi Maharaj On Jama Masjid : अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर बवाल, साक्षी महाराज बोले विष्णु मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी मस्जिद
x

Sakshi Maharaj On Jama Masjid : अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर बवाल, साक्षी महाराज बोले विष्णु मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी मस्जिद

Sakshi Maharaj On Jama Masjid : भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में जिस जगह जामा मस्जिद (Jama Masjid) बनाई गई है वह भी मंदिर था, उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था...

Sakshi Maharaj On Jama Masjid : भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में जिस जगह जामा मस्जिद (Jama Masjid) बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था।

जामा मस्जिद पर क्या बोले साक्षी महाराज

भाजपा (BJP) सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के तट पर बनी जामा मस्जिद(Jama Masjid) , भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। कहा कि यदि जामा मस्जिद की जांच की जाए तो वहां से भी प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी। यदि उनका दावा गलत निकला तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

साक्षी महाराज पहले भी कर चुके है इसका दावा

बात दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Jama Masjid) का कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Jama Masjid) ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Jama Masjid) ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है।

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर क्या बोले साक्षी महाराज

बता दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Jama Masjid) का कहना है कि विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था। सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। गौरतलब है कि साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj On Jama Masjid) मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। साक्षी महाराज ने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।

Next Story

विविध