Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sathyaraj Covid Positive : बाहुबली के 'कटप्पा' सत्‍यराज को हुआ कोरोना, चेन्नई के अस्पताल में हुए एडमिड

Janjwar Desk
21 Jan 2022 2:51 PM IST
Sathyaraj Covid Positive : बाहुबली के कटप्पा सत्‍यराज को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए एडमिड
x

बाहुबली के 'कटप्पा' सत्‍यराज को हुआ कोरोना

Sathyaraj Covid Positive : बाहुबली (Baahubali) फिल्‍म में कटप्पा का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर होने वाले सत्यराज को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिल्ममेकर वामसी शेखर ने ट्विटर पर सत्‍यराज के कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्‍ट‍ि की है...

Sathyaraj Covid Positive : कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब डरा रही है। मशहूर डायरेक्‍टर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) के बाद साउथ इंडियन फिल्‍मों के दिग्‍गज ऐक्‍टर सत्‍यराज (Sathyaraj Covid Positive) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि 'बाहुबली' (Baahubali) फिल्‍म में कटप्पा का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर होने वाले सत्यराज को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि कि फिल्ममेकर वामसी शेखर ने ट्विटर पर सत्‍यराज के कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्‍ट‍ि की है।

कटप्पा हुए अस्पताल में भर्ती

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार अभिनेता सत्यराज को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 7 जनवरी की शाम को ऐक्‍टर को अस्पताल ले जाया गया था और वहीं सत्यराज का इलाज चल रहा है। बता दने कि ऐक्‍टर के हेल्‍थ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद सत्‍यराज पहले अपने घर में ही क्‍वॉरंटीन थे। जिसके बाद जब उनमें संक्रमण के गंभीर लक्षण दिखने लगे तो उन्‍हें तत्‍काल अस्पताल ले जाया गया था| फ़िलहाल वो अस्पताल में एडमिड है और उनका इलाज चल रहा है|

22 साल की उम्र में किया था डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सत्यराज ने 22 साल की उम्र में ही फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। बता दें कि सत्यराज अब 67 साल के हैं। मालूम हो कि 1978 में आई फिल्म 'सत्तम एन कईइल' में सत्यराज ने अपना डेब्यू किया था। अभिनेता सत्यराज ने लंबे समय तक प्रोडक्शन मैनेजर का भी काम किया। इसके साथ ही 1985 में रिलीज फिल्म 'सावी' बतौर लीड ऐक्‍टर उनकी पहली फिल्‍म थी। साथ ही सत्यराज तमिल और तेलुगू फिल्मों के अलावा बॉलिवुड फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। बता दें कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में वह दीपिका पादुकोण के पिता के किरदार में थे।

Next Story

विविध