Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Serial Killer Story : इंसानी मांस निकाल बर्गर में बेचने वाले जोसफ मेथेनी की कहानी, जानिए एक फौजी कैसे बना सीरियल किलर

Janjwar Desk
30 Oct 2022 4:59 AM GMT
Serial Killer Story : इंसानी मांस निकाल बर्गर में बेचने वाले जोसफ मेथेनी की कहानी, जानिए एक फौजी कैसे बना सीरियल किलर
x

Serial Killer Story : इंसानी मांस निकाल बर्गर में बेचने वाले जोसफ मेथेनी की कहानी, जानिए एक फौजी कैसे बना सीरियल किलर

Serial Killer Story : गर्लफ्रेंड की बेवफाई ने कैसे एक फौजी को बना दिया सीरियल किलर, इस खबर में हम आपको बताएंगे सीरियल किलर जोसेफ रॉय मेथेनी की पूरी कहानी....

Serial killer Story : सीरियल किलर की कहानी खौफनाक घटनाओं से भरी हुई होती है। उनके कारनामों में इतना खौफनाक मंजर दिखाई देता है कि उसे सुनकर यह पढ़कर किसी भी इंसान की रूह से सिहर जाएगी। आज हम आपको ऐसे ही एक सीरियल किलर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके दिमाग में क्राइम की अब तक की सबसे बड़ी घटना सामने उभर आएगी।

इंसानी मांस को भी बर्गर में डालकर वह बेचता रहा। खासकर लड़कियों के मांस को बर्गर में डालकर ज्यादा बेच रहा था। किसी को शक भी नहीं हुआ लेकिन एक दिन उसकी असलियत का पर्दाफाश हो गया। गर्लफ्रेंड की बेवफाई ने कैसे एक फौजी को बना दिया सीरियल किलर। इस कहानी में हम आपको बताएंगे सीरियल किलर जोसेफ रॉय मेथेनी की पूरी कहानी।

सड़क के किनारे वाला द बर्गर मैन

90 के दशक में अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक बर्गर बेचने वाला व्यक्ति काफी चर्चा में था। जोसफ रॉय मेथेनी उर्फ जो मेथेनी सड़क के किनारे बर्गर और सैंडविच बेचता था। लोगों को जो मेथेनी के सैंडविच और बर्गर का स्वाद इतना अच्छा लगा कि इसके बर्गर की डिमांड काफी दूर-दूर तक होने लगी। बर्गर के दीवाने जो मेथेनी से बर्गर की रेसिपी पूछते थे लेकिन उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। जिस बर्गर की चर्चा पूरे शहर में थी और जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ था, दरअसल उसके सच के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया कि जोसफ मेथेनी नॉनवेज बर्गर में लड़कियों के मांस की टिक्की बना कर डाल रहा था। लोगों को यह पता ही नहीं लगा कि जिस बर्गर को वह स्वाद और चटकारे ले ले कर खा रहे हैं, दरअसल उसमें किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का मांस है।

लड़कियों के मांस को टिक्की बनाकर बर्गर में देता

अब उत्सुकता इस बात की थी कि सड़क किनारे बर्गर सैंडविच की दुकान लगाने वाला जो मेथेनी आखिर है कौन? आखिर यह शख्स लड़कियों के मांस का बर्गर क्यों बना रहा था और बर्गर के लिए कैसे लड़कियों के मांस को लाता था? जो मेथेनी की हाइट 6 फुट 1 इंच थी और वजन 150 किलो। वह बेहद हट्टा-कट्टा, भारी-भरकम व्यक्ति था। जो मेथेनी ने कुछ दिन पहले ही यहां बर्गर और सैंडविच का स्टॉल लगाना शुरू किया था और चंद दिनों में ही उसके बर्गर ने पूरे शहर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वह अपने टेस्ट के लिए पहचाना जाने लगा था। लेकिन नहीं समझ पा रहे थे कि बर्गर में जो मांस इस्तेमाल हो रहा है, वह किसका है? गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और खरगोश हर कोई उसे अलग समझ कर इस बर्गर को बड़े चाव से खाता था और इंजॉय करता था लेकिन शायद किसी ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि जो बर्गर वह खा रहे हैं, उसमें इंसान का मांस भरा हुआ है।

शहर से गायब हो रही थीं लड़कियां

इसी दौरान बाल्टीमोर शहर से लोगों के गायब होने की खबरें आ रहीं थी, खासकर शहर से कई लड़कियां गायब हो चुकी थी। शिकायत दर्ज हो रही थी, लेकिन ये पता नहीं चल रहा था कि लड़कियां गायब कहा हो रही हैं। ना किसी कत्ल की खबर थी, न कोई सुराग मिल रहा था। पुलिस परेशान थी, कैसे गायब होती लड़कियों को खोजा जाए। सालों तक ये सिलसिला चलता रहा। एक दिन अचानक एक लड़की को एक बॉक्स मिला, जब उसने इस बॉक्स को खोला तो वो चौंक गई। बॉक्स के अंदर एक कंकाल था। पुलिस ने जांच की तो पता चला ये लापता लड़कियों में से एक लड़की का कंकाल है।

बॉक्स में मिले लडकियों के कंकाल

अभी इस बात को थोड़े दिन ही बीते थे कि एक और बॉक्स सामने आया। ये बिल्कुल पहले वाले बॉक्स की तरह ही था और इसके अंदर भी एक कंकाल था। ये कंकाल भी एक और लड़की का था, जो कुछ समय पहले ही लापता हुई थी। अब तो ये साफ हो चुका था कि जो लड़कियां लापता हुईं हैं, वो मारी जा चुकी हैं या फिर यूं कहें कि शहर की लड़कियों की हत्याएं हो रहीं हैं। एक के बाद लड़कियों की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी। सबसे बड़ी बात ये थे कि कातिल का कोई पता नहीं था। कौन था इन लड़कियों का हत्यारा। क्यों वो लड़कियों को मार रहा था। क्या इस बर्गर का इन लड़कियों से कोई कनेक्शन था।

सभी लापता लड़कियों का कत्ल को मेथेनी ने किया

एक तरफ लड़कियां मर रही थी, दूसरी तरफ जो का बर्गर का बिजनेस तेजी से फैल रहा था। हालांकि वो हमेशा बर्गर की दुकान नहीं लगाता था। बर्गर सैंडविच की दुकान के अलावा वो ट्रक चलाने का काम करता था। उसके ट्रक में चाकू, हथौड़ा, कुल्हाड़ी हमेशा मौजूद रहती थी। तो क्या इन्हीं की मदद से वो लड़कियों का कत्ल करता था और फिर उनके मांस का बर्गर बनाकर बेचता था। बिल्कुल ऐसा ही था। शहर से जितनी लड़कियां लापता हुईं थी उनका कत्ल जो मेथेनी ने ही किया था।

रेप करने के बाद करता था लड़कियों का कत्ल

जो के निशाने पर शहर की रेड लाइट इलाके की लड़कियां थीं और वो सिर्फ व्हाइट स्किन लड़कियों को ही चुनता था। वो अक्सर उन लड़कियों को अपने ट्रक में बुलाता, लड़कियों का रेप करता और फिर उनका कत्ल कर देता। कत्ल के बाद वो लाश में से सारा मांस निकाल लेता और उसे बर्गर के अंदर भरकर लोगों को बेच देता। तो क्या वो अपनी सेल बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा था। क्या उसका मकसद अपने बर्गर सैंडविच की दुकान को फेमस बनाना था। ये आपको अभी पता चलेगा, जब ये कातिल पुलिस के हत्थे चढेगा।

शिकार हुई एक लड़की मेथेनी के चंगुल से भागी

जो मेथेनी अपने नए शिकार की तलाश में था, इस बार उसने रिटा नाम की एक कॉल गर्ल को अपना निशाना बनाया। रिटा को उसने अपने ट्रक पर बुलाया और फिर रास्ते में वो उसने उसे ड्रग्स दी। वो रिटा को एक सुनसान फैक्ट्री की तरफ ले जाने लगा। रिटा को ये सब बेहद अजीब लगा। वो कॉल गर्ल थी, लेकिन इस तरह से उसके साथ पहले कभी नहीं हुआ था। रिटा को जो मेथेनी के ट्रक में हथौड़ा, चाकू और कुल्हाड़ी को देख चुकी थी। रिटा ने मौका देखते ही, हथौड़े से मेथेनी के सिर पर वार कर दिया और वो जो के पास से भागने में कामयाब हो गई।

सुबूत मिटाने के लिए लड़कियो के मांस बर्गर में बेचता

रिटा सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची और जो मेथेनी की हकीकत पुलिस को बताई। पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां जो मेथेनी था लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था लेकिन अब जो की हकीकत दुनिया के सामने बस आने ही वाली थी। रिटा के बताए गए मुताबिक जो का स्केच तैयार किया गया और थोड़े ही समय बाद 150 किलो का ये दैत्य पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था। इस दरिंदे ने कबूल किया कि शहर की लड़कियों का कत्ल उसी ने किया है। जो ने बताया कि वो अब तक कुल 13 लोगों को मार चुका है। 10 लड़कियां और तीन आदमी। मेथेनी ने बताया कि वो सबूत मिटाने की वजह से लड़कियों के मांस को निकाल लेता था और बर्गर बनाकर उसको बेच देता था ताकी कोई सुराग ही हाथ न लगे।

कॉल गर्ल से करता था प्यार

जो मेथेनी की कहानी थोड़ा पहले से शुरू होती है। अमेरिका का रहने वाला ये शख्स एक कॉल गर्ल से प्यार करने लगा था। लंबे समय तक ये दोनों साथ में रहे। दोनों का एक बेटा भी था, जिसे मेथेनी अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था। मेथेनी ट्रक चलाकर अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे का खर्चा चलाता। अक्सर ट्रक लेकर उसे दूर-दूर जाना पड़ता था। एक बार जब वो घर लौटकर आया तो घर में ना उसकी गर्लफ्रेंड थी और ना ही बेटा। उसने लंबे समय तक उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। उसे जो मिलता, वो उससे अपने बेटे के बारे में पूछता।

GF का पता न बताने पर किया पहला कत्ल

एक बार वो दो ऐसे शख्स से टकराया जिन्होंने जो की को गर्लफ्रेंड को कही देखा था, उन्होने बताया कि उसकी वो किसी और के साथ रहने लगी है। जो मेथेनी उन दोनों से अपनी पत्नी का पता पूछने लगा, लेकिन जब वो पता नहीं बता पाए तो गुस्से में जो ने दोनों का कत्ल कर दिया। पास ही एक नदी बह रही थी, जो मेथेनी ने दोनों की लाश उस नदी में डाल दी। जो जब लाशें नदी में डाल रहा था तो वहां मौजूद एक मछुआरे ने उसे ये करते हुए देख लिया। भारी भरकम शरीर वाले जो ने उसे भी मार डाला और मछुआरे की लाश को कहीं और जाकर फेंक दिया। अब वो तीन कत्ल कर चुका था।

मांस को करता शरीर से अलग

अब जो का गुस्सा बदले में तब्बदील हो रहा था। उसे हर कॉल गर्ल में अपनी पत्नी का धोखा नजर आता था, बस इसके बाद तो उसकी नजर रेड लाइट इलाके पर ही होती थी। जैसे ही उसे मौका मिलता वो लड़की को अपने पास बुलाता और रेप के बाद उसे मौत के घाट उतार देता। जब पहले दो कत्ल हुए थे, तब पुलिस को दो लाश मिली थी, जांच के बाद जो मेथेनी को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन मर्डर का वेपेन यानी कत्ल का हथियार और दूसरे पर्याप्त सबूत न मिल पाने की वजह से जो मेथेनी को कोई बड़ी सजा नहीं हुई। बस उसे ये बात समझ आ गई कि अगर सबूत और हथियार मिटा दिए जाए तो पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती और इसलिए वो लड़कियों के मांस को ही शरीर से अलग कर देता।

सीरियल किलर को थी ड्रग्स की लत

नब्बे के दशक में इस सीरियल किलर ने बाल्टीमोर शहर में बेशक दहशत फैला दी हो, लेकिन ये हमेशा से ऐसा नहीं था। जो की मां ने बताया कि वो बचपन में पढ़ने में बेहद अच्छा था। जो ने 1973 में अमेरिकन आर्मी भी ज्वाइन की लेकिन थोड़े ही समय में उसने आर्मी से इस्तीफा दे दिया। जो की मां के मुताबिक उसे ड्रग्स की लत लग गई थी और वो अपना ज्यादातर समय बार गर्ल्स के साथ बिताने लगा था, शायद यही वजह थी कि ये इतना खतरनाक बनकर उभरा

जेल में हुई जो की मौत

जो मेथेनी की कहानी जिसने सुनी वो हैरान रह गया। बाल्टीमोर के लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि जिस बर्गर का स्वाद इतना अच्छा था, दरअसल उसमें लड़कियों का मांस मिला हुआ था। जोसेफ मेथेनी उर्फ जो मेथेनी को उम्र कैद की सजा हुई, लेकिन थोड़े समय बाद ही उसकी जेल में मौत की खबर आयी। ये बात साफ नहीं हो पाई कि इस खतरनाक सीरियल किलर की मौत नेचुरल थी या जेल में किसी ने इसका कत्ल कर दिया।

Next Story

विविध