Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Shahjahnpur News: 28 साल बाद रेप पीड़िता को मिला न्याय, रेप के बाद जिस बच्चे को दिया जन्म उसी ने दिलाया इंसाफ

Janjwar Desk
5 Aug 2022 10:04 AM GMT
Shahjahnpur News: 28 साल बाद रेप पीड़िता को मिला न्याय, रेप के बाद जिस बच्चे को दिया जन्म उसी ने दिलाया इंसाफ
x
Shahjahnpur News, Shahjahnpur Samachar: शाहजहांपुर जिले में 12 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता को 28 साल बाद न्याय मिला है...

Shahjahnpur News, Shahjahnpur Samachar: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 12 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता को 28 साल बाद न्याय मिला है। इस दौरान पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना के 28 साल बाद रेप पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद हुए डीएनए टेस्ट में दोनों आरोपियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वहीं गैंगरेप के बाद नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई थी उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था।

13 साल की उम्र में हुई गर्भवती

यह मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके का है। जहां करीब 28 साल बाद पहले नाबालिक लड़की अपनी बहन और बहनोई के घर में रहती थी। इस दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाले नक्की हसन 1 दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। जहां नक्की हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त रेप पीड़िता की उम्र महज 12 साल थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।

पति ने भी दिया तलाक

पीड़िता ने बताया कि उसके बहनोई ने उसकी शादी गाजीपुर जिले के एक शख्स से कर दी थी। लेकिन 10 साल बाद जब उसके पति को यह पता चला कि उसके साथ रेप जैसी दुर्घटना हो चुकी है तो उसने उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद वह महिला लखनऊ आकर रहने लगी। तब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था उसने अपने पिता और माता के बारे में जानना चाहा। तो उसे उसकी मां का नाम बता दिया गया। जब लड़का अपनी मां से मिला तो उसने अपने पिता का नाम पूछा। इसके बाद मां ने कोर्ट के आदेश पर उसके साथ रेप करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपियों को ढूंढ कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपी गुड्डू की रिपोर्ट पॉजिटिव

सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराए थे। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद डीएनए टेस्ट में एक आरोपी गुड्डू की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस मामले में पुलिस ने रेप के आरोपी गुड्डू को 28 साल बाद ढूंढ निकाला है। और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भारत में मेरे जैसी कई महिलाएं

पीड़ित महिला ने कहा, 'मैं और मेरे बेटे ने इतने सालों तक बहुत कुछ झेला है। अब उन आरोपियों की बारी है। हम इस बात को आश्वस्त करेंगे कि न्याय के लिए हमारी यह लड़ाई तब तक जारी रहे, जब तक कोर्ट उन्हें सजा ना दे दे। मैं पुलिस की शुक्रगुजार हूं कि एक आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया है। अब दूसरा आरोपी भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि भारत में मेरे जैसी कई महिलाएं हैं। मेरे जैसी महिलाओं को आगे आकर खुलकर बोलना चाहिए और न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए। मेरी शादी भी इसी बात से टूट गई क्योंकि मेरे पति इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए कि बचपन में मेरे साथ रेप हुआ था।' दरअसल, 28 साल पहले हुए रेप के मामले में महिला को अब इंसाफ मिला है। रेप के बाद महिला गर्भवती हो गई और इतने सालों के बाद बेटे ने पहले मां को खोजा और फिर आरोपियों को कानून की गिरफ्त में ले आया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध