Shinzo Abe Shot dead Updates: कैमरे में बंदूक रख शिंजो आबे को गोली मारने वाला कहीं संजय दत्त की खलनायक फिल्म से तो नहीं था प्रेरित!

कैमरे में बंदूक रख शिंजो आबे को गोली मारने वाला कहीं संजय दत्त की खलनायक फिल्म से तो नहीं था प्रेरित!
Shinzo Abe Shot dead Updates: संजय दत्त की सुपर डुपर हिट रही बॉलीवुड फिल्म खलनायक में एक सीन है, जिसमें चुनावी सभा के दौरान एक नेता की हत्या कैमरे में बंदूक लगाकर खलनायक करता है। ठीक यही सीन दोहराया गया आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे ने। शिंजो आबे के हत्यारे ने भी चुनावी यात्रा के दौरान कैमरे की आड़ में उनके सीने को गोलियों से छलनी कर दिया, ठीक खलनायक स्टाइल में। इस हत्या को अंजाम देने वाला लगता है संजय दत्त की खलनायक फिल्म का फैन है, या फिर हत्या करने से पहले उसने 'खलनायक' फिल्म से हत्या का तरीका सीखा है, तभी तो उसने उसी तरीके से हत्या को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि 'खलनायक' मूवी का बहुत बड़ा फैन लग रहा शिंजो आबे के संदिग्ध हत्यारे तेत्सुया यामागामी (Tetsuya Yamagami) को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। गौरतलब है कि गोली लगने के बाद 67 वर्षीय शिंजो आबे को प्लेन से तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जापान के एक मीडिया हाउस एनएचके ने उस घटना का एक फुटेज जारी किया है, जिसमें नारा में एक मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर शिंजो आबे भाषण देते हुए दिखायी दे रहे हैं। जब गोली की आवाज सुनायी तो तब शिंजो आबे खड़े थे और गहरे नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। गोली लगने के दौरान उन्होंने अपनी मुठ्ठी उठायी हुई थी। फुटेज में ही दिखायी दे रहा है कि ठीक इसके बाद शिंजो आबे सड़क पर गिर जाते हैं और सुरक्षाकर्मी तेजी से उनकी तरफ भागते हैं। शिंजो ने गोली लगने के बाद सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज खून से लथपथ हो गयी थी।
फुटेज में दिख रहा है कि इसके अगले ही पल सुरक्षाकर्मी स्लेटी रंग की कमीज पहने एक व्यक्ति को दबोचते हैं और जमीन पर एक बंदूक भी गिरी हुई दिखायी देती है। पुलिस ने शिंजो पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। 'खलनायक' के फैन लग रहे व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के तौर पर की गयी है।
मीडिया में सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावर तेत्सुया यामागामी 2000 में तीन साल के लिए समुद्री आत्मरक्षा बल (Self-Defence Force) में सेवाएं भी दे चुका है। जापानी मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावर यामागामी शिंजो आबे से असंतुष्ट था और उनको जान से मारना चाहता था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।
जापानी स्थानीय मीडिया हाउस को चश्मदीद गवाहों ने बताया कि हमलावर तेत्सुया यामागामी ने शिंजो आबे पर गोली दागने केक बाद घटनास्थल से भागने की कोशिश नहीं की थी, बल्कि उसने बंदूक नीचे रख दी और आबे के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर वह मौके पर ही रहा। कहा जा रहा है कि आबे पर जिस हथियार से हमला किया गया, वह सेल्फ मोडिफाइड गन थी। जबकि जापान की नारा पुलिस ने पहले इसे शॉटगन बताया था।











