Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

T20 World Cup 2021 : पाक की जीत पर पत्नी ने मनाया जश्न, नाराज मियां ने FIR दर्ज करा इस बात का लिया बदला

Janjwar Desk
7 Nov 2021 4:52 AM GMT
T20 World Cup 2021 : पाक की जीत पर पत्नी ने मनाया जश्न, नाराज मियां ने FIR दर्ज करा इस बात का लिया बदला
x

नाराज ईशान मियां ने पत्नी राबिया के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर। 

T20 World Cup 2021 : पत्नी राबिया ने पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़े और घर वालों के साथ जश्न मनाया। वॉट्सऐप स्टेटस पर जश्न का फोटो देख पति ईशान इतना नाराज हुआ कि पुलिस स्टेशन पहुंच पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

T20 World Cup 2021 : चौदह दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश रामपुर जिले की एक महिला और उसके परिवार वालों को जीत का जश्न मनाना भारी पड़ गया है। महिला के पति ने पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर ( FIR ) दर्ज करवा दी है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की जीत के बाद महिला और उसके घरवालों ने पटाखे फोड़े थे। महिला ने पाकिस्तान के सपोर्ट में WhatsApp स्टेटस भी लगाया था।

Also Read : T20 World Cup 2021 : मोहम्मद शमी ने लगातार 3 गेंद पर लिए 3 तीन विकेट, फिर भी संजय मांजरेकर ने क्यों कहा - भारत के पास हैं मोहम्मद शमी से बेहतर टी20 गेंदबाज

पत्नी की हरकत से नाराज था मियां

इस मामले में रामपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके परिजनों के खिलाफ उसके पति ने ही एफआईआर दर्ज कराई है। शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन ( Police Station ) में केस दर्ज कर लिया गया है। पति ईशान मियां ने देखा कि उसकी पत्नी ने मैच के बाद अपने WhatsApp स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्लोगन लगा रखा है। साथ ही पत्नी ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। इस बात पर ईशान मियां नाराज हो गया और शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ईशान मियां रामपुर के अजीम नगर का रहने वाला है। वो दिल्ली में जॉब करता है। ईशान की पत्नी रामपुर के गंज इलाके में अपने मायके में रहती है।

पति के खिलाफ चल रहा है दहेज उत्पीड़न का मामला

दूसरी तरफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता ईशान मियां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बीवी ने ईशान मियां के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। माना जा रहा है इसी बात का बदला निकालने के लिए ईशान मियां ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Also Read : Global News : इराक के प्रधान मंत्री मुस्तफा अल कदीमी पर ड्रोन से हमला, हत्या की साजिश, बाल-बाल बचे

पाकिस्तान की हैं राबिया की भाभी

ईशान मियां के मुताबिक पत्नी राबिया शम्सी का मायका गंज रामपुर है। उसकी भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। आरोप है कि पाकिस्तान की जीत पर राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया था। ईशान ने तहरीर में लिखवाया कि जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की गई है। उससे लगता है कि राबिया और उनके मायके वालों के दिलों में भारत के लिए नफरत है।

पत्नी बोली - किसी बच्चे ने लगा दिया होगा स्टेटस

इस मामले पर ईशान की पत्नी राबिया का कहना है कि उनके फोन से वॉट्सऐप स्टेटस किसी बच्चे ने लगा दिए होंगे। इसके स्क्रीन शॉट लेकर पति ने मुद्दा बना दिया है। उनकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। ईशान दिल्ली में काम करता है। राबिया का कहना हैि क पति ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। इसलिए मायके में रहने को मजबूर हूं।

बता दें कि 24 अक्टूबर 2021 को भारत-पाकिस्तान के बीच T20 world cup 2021 क्रिकेट मैच ( India-Pakistan Cricket Match ) खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज किए गए थे। आगरा में भी तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ भी देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

Next Story

विविध