Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

BJP जिस मौजूदा समय को कहती है अमृतकाल वह वास्तव में आफतकाल, विभाजनकारी और नफरती राजनीति करा रही देश में दंगे

Janjwar Desk
27 Aug 2023 12:17 PM GMT
Madhya Pradesh News : भाजपा नेता ने लगाए अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप, दिग्विजय सिंह बोले - BJP में कोई तो है सच बोलने वाला
x

Madhya Pradesh News : भाजपा नेता ने लगाए अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप, दिग्विजय सिंह बोले - BJP में कोई तो है सच बोलने वाला

भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, असमानता और भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया है। उसकी विभाजनकारी और नफरत की राजनीति के चलते मणिपुर जल रहा है। हरियाणा के नूंह में भीषण हिंसा हुई....

लखनऊ। भाकपा (माले) ने घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया है।

माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले हो रहे इस विधानसभा उपचुनाव में 'इंडिया' और 'एनडीए' दोनों गठबंधन आमने-सामने होंगे और इसमें एनडीए को शिकस्त देना जरुरी है। संविधान, लोकतंत्र व देश को बचाने और प्रदेश को बुल्डोजर राज से निजात दिलाने के लिए भाजपा को हराना जरुरी है।

माले नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, असमानता और भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया है। उसकी विभाजनकारी और नफरत की राजनीति के चलते मणिपुर जल रहा है। हरियाणा के नूंह में भीषण हिंसा हुई।

सुधाकर कहते हैं, संघ-भाजपा को ताकत सत्ता से मिलती है। वे देश के इतिहास को बदलने, उसका भगवाकरण करने और अकूत बलिदानों से हासिल आजादी को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। असहमति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंट रहे हैं। देश की सम्पदाओं की कीमत पर चंद पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचा रहे हैं, भले ही गरीब की जेब खाली हो और आम आदमी आटा-दाल-गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान हो।

माले नेता ने कहा कि जनता की परेशानियों पर पर्दा डालने के लिए ही भाजपा सरकार ने मौजूदा समय को अमृतकाल का नाम दे रखा है, जो वास्तव में देश के लिए आफतकाल है। उन्होंने भाजपा द्वारा लाई गई आफतों से छुटकारा दिलाने के लिए घोसी के मतदाताओं से सत्ताधारी दल को हराने और सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

Next Story

विविध