Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Breaking : जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत की झोली में गोल्ड मेडल

Janjwar Desk
7 Aug 2021 12:55 PM GMT
Breaking : जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत की झोली में गोल्ड मेडल
x
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। देश उनसे गोल्ड मेडल की ही उम्मीद लगाए बैठा था.....

जनज्वार। टोक्यो ओलंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इतिहास रच दिया है। नीरज ने 13 साल बाद भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है। उन्होंने फाइनल राउंड में नंबर एक स्थान पर रहकर जैवलिन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। ट्विटर पर इस वक्त तक "नीरज चोपड़ा" टॉप ट्रेंड है।

इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को देशभर से बधाईयों को सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर लिखा, 'टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।'

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने भारत की इस ऐतिहासिक जीत का वीडियो भी पोस्ट किया है।

पूर्व आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने भी बधाई दी और लिखा- नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल First place medal जीता। देश को बधाई। जुबां से नहीं, दम से फेंका।

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा- टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रगान बज रहा है। इन यादगार पलों को हमेशा संजोए रखने के लिए #NeerajChopra धन्यवाद।!


Next Story

विविध