Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Accident in Himachal: हिमाचल के ऊना में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 30 घायल

Janjwar Desk
21 March 2022 2:24 PM IST
Accident in Himachal: हिमाचल के ऊना में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 30 घायल
x

Accident in Himachal: हिमाचल के ऊना में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 30 घायल

Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक बड़ा हादसा हो गया है। ऊना के पास ट्रक पलटने से 40 घायल और 2 की मौत हो गई है।

Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक बड़ा हादसा हो गया है। ऊना के पास ट्रक पलटने से 40 घायल और 2 की मौत हो गई है। ट्रक ऊना में होला मोलल्ला के बाद तीर्थयात्रियों को पूजा स्थल से वापस ले जा रहा था। यह हादसा ऊना जिला के तहत पंजोआ गांव के पास हुआ। हादसे में महिला सहित 2 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार तरनतारन पंजाब के श्रद्धालु ट्रक में सवार होकर बाबा बडभाग सिंह होला मोहल्ला मेले से वापस लौट रहे थे। जिससे अचानक ट्रक पलटने से हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि तरनतारन पंजाब के श्रद्धालु ट्रक में सवार हो कर बाबा बड़भाग सिंह होला मोहल्ला मेले से वापस लौट रहे थे। इसी बीच अंब के पास पंजोआ गांव में ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में इस हादसे में तरनतारन निवासी 42 वर्षीय जगतार सिंह और 40 वर्षीय राज कौर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।


मेला शुरू होने से पूर्व में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण प्रतिबंध की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के यह प्रयास उस वक्त धरे के धरे रह गए जब अन्य राज्यों के साथ संपर्क करने के बावजूद प्रदेश की सीमाओं पर दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में मालवाहक वाहनों में लदे श्रद्धालु आ पहुंचे। हालांकि अभी तक यह मेला शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा था लेकिन मेले के समापन के दिन मालवाहक वाहन में लदे श्रद्धालुओं के साथ पेश आया हादसा कई लोगों को गहरे जख्म दे गया।

डीसी राघव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई है जबकि करीब 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं, मृतकों के परिजनों के साथ- साथ घायलों को भी फौरी राहत जिला प्रशासन की तरफ से प्रदान की जा रही है।

Next Story

विविध