Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

गृहमंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Janjwar Desk
4 Aug 2020 3:16 PM GMT
गृहमंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
x

File photo

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। अबतक कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित नामचीन हस्तियां कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

जनज्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे अस्पताल में हैं और उन्होंने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विट में लिखा 'कोविड-19 का लक्षण दिखने के बाद मैंने अपनी जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में हूं और स्वस्थ हूं।'


इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और इस कारण 5 अगस्त को अयोध्या में राम मन्दिर के शिलान्यास में शामिल होने का उनका कार्यक्रम टल चुका है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होनेवाले थे।


इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा बिहार के दो मंत्री आदि भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं यूपी की कैबिनेट मंत्री की मौत हो चुकी है।

इस बीच देश में कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 18 लाख 65 हजार 561 हो गई है। इनमें से 12 लाख 35 हजार 857 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में ऐक्टिव केस की संख्या 5 लाख 89 हजार 202 हो गई है। कोरोना से अबतक 39 हजार 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि 4 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में मृत्यु दर कम हो जाने की बात कही है। इसे अच्छा संकेत बताते हुए मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जून के दूसरे सप्ताह में मृत्यु दर 3.36 प्रतिशत पर था, जो अब 2.10 प्रतिशत पर आ चुका है।

Next Story

विविध