Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने वोटिंग के बीच जनता से की अपील, बोले- 'जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा'

Janjwar Desk
23 Feb 2022 5:32 AM GMT
UP Election 2022 , Akhilesh yadav
x

कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन।

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने जनता से अपील करते हुए मताधिकार का इस्तेमाल करने को कहा है, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी रैली की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग जारी है। बता दें कि आज चौथे चरण के तहत 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से अपील करते हुए मताधिकार का इस्तेमाल करने को कहा है। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी रैली की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है। बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। चौथे चरण में ऐतिहासिक मतदान करें। नागरिक के अधिकार का सम्मान करें।'

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चौथे चरण के चुनाव के लिए जमकर चुनाव प्रचार करते हुए दिखे थे। वहीं उनके प्रचार और जनता से वोट मांगने के लिए अखिलेश यादव के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत चाचा शिवपाल यादव भी मैदान में उतरे थे।

सपा ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। शिवपाल यादव अब उत्तर प्रदेश में बाकी बचे चरणों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। निर्वाचन आयोग के पास गई हुई लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम स्टार प्रचारकों में भेजा गया है। समाजवादी पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, प्रो रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का भी नाम शामिल है। बाकी बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करेंगी। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

शिवपाल यादव ने किया एकजुटता का दावा

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के गहमा-गहमी के बीच शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में शिवपाल ने सपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना ली थी। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने का दावा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि हमारा पूरा परिवार एकजुट हो गया है, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मुझे अपने बगल में बैठा लिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में बना गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने जा रहा है और प्रचंड बहुमत के साथ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

Next Story

विविध