Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election 2022 : शिवपाल यादव ने बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी को घेरा, सपा गठबंधन की जीत का किया दावा

Janjwar Desk
19 Feb 2022 1:23 PM GMT
UP Election 2022 : शिवपाल यादव ने बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी को घेरा, सपा गठबंधन की जीत का किया दावा
x

शिवपाल यादव ने बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी को घेरा

UP Election 2022 : शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक मुख्यमंत्री को बुलडोजर चलेगा, ठोक दिए जाएंगे इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए, ये पद की गरिमा के खिलाफ है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है| शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके बुलडोजर वाले बयान पर घेरा है|

शिवपाल यादव ने किया जीत का दावा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है| तीसरे चरण के प्रचार का शोर थम गया है| अब उत्तर प्रदेश में कल 20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव होना है| इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने 300 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाने का दावा किया है| इसके साथ ही शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है|

शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

बता दें की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक मुख्यमंत्री को बुलडोजर चलेगा, ठोक दिए जाएंगे इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए, ये पद की गरिमा के खिलाफ है| 10 मार्च को जैसे ही नतीजे आएंगे बीजेपी के सब लोग ठंडे हो जाएंगे|.' इसके साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि इसबार गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें लाएगा|

शिवपाल ने भजपा पर बोला हमला

बता दें कि शिवपाल यादव का दावा है कि सपा-गठबंधन आसपास की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। बीजेपी कोशिश करेगी लेकिन कुछ नहीं कर पाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला भी बोला। शिवपाल यादव ने भजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में केवल समस्याएं थीं| चाहे वह मुद्रास्फीति हो, बेरोजगारी हो, भ्रष्टाचार हो या बिजली...हम पश्चिम में लगभग 50/58 सीटें जीतेंगे, मध्य यूपी में 45-50 सीटें जीतेंगे|

पीलीभीत में अखिलेश-योगी

बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे| इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों में अराजकता पर लोगों को याद दिलाया| तो वहीं अखिलेश यादव ने भी पीलीभीत के जनसभा से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पहले दो चरणों में ही हम शतक के आंकड़ें को पार कर चुके हैं|

Next Story

विविध