Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगीराज : कानपुर में 24 घंटे के भीतर 2 पत्रकारों पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Janjwar Desk
11 Dec 2020 6:10 AM GMT
योगीराज : कानपुर में 24 घंटे के भीतर 2 पत्रकारों पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
x
कानपुर नगर में बीते 24 घण्टे के भीतर 2 पत्रकारों पर जानलेवा हमला हो गया। एक ने फर्जी अस्पताल पर खबर की तो बुरी तरह पीटा गया और दूसरे ने बीच सड़क पर भिड़े दबंगों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो मरणासन्न कर दिया गया...

कानपुर, जनज्वार। उत्तर प्रदेश के योगिराज में लोकतंत्र के चिथड़े आये दिन लगातार बिखर रहे हैं। कानपुर नगर में बीते 24 घण्टे के भीतर 2 पत्रकारों पर जानलेवा हमला हो गया। एक ने फर्जी अस्पताल पर खबर की तो बुरी तरह पीटा गया और दूसरे ने बीच सड़क पर भिड़े दबंगों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो मरणासन्न कर दिया गया।

पत्रकार अश्वनी निगम न्यूज1 इंडिया से आर9 टीवी ज्वाइन किया है कल 10 दिसंबर को अश्वनी किसी शादी में शामिल होने के लिए कल्याणपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क पर दो पक्षों का खूनी संघर्ष चल रहा था। आदतन अश्वनी ने कार साइड में लगाकर मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, जिस पर दबंगों की नजर पड़ गई। देखते ही दोनों झगड़ा कर रहे दबंगों ने अश्वनी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में पत्रकार अश्वनी के सिर में गंभीर चोंट आई है। उन्हें कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। अश्वनी ने जनज्वार को बताया कि वह आ रहे थे तो कुछ लोग बीच सड़क पर झगड़ रहे थे। उन्होंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनानी चाही तो अचानक कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार हो गया। वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

वहीं पनकी निवासी पत्रकार श्याम दुबे एक फर्जी अस्पताल और उसके डॉक्टरों की कवरेज करने पर निशाने पर आ गये। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। श्याम के सिर पर भी गंभीर चोटें आयी हैं। फोन करने पर श्याम से बात नहीं हो सकी। दोनों ही मामलों में आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़कर उन्हें कठोर सजा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा पा रहे हैं।

Next Story