Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Agra News: एकतरफा प्यार में BJP नेता ने दोस्त को मारी गोली, फिर काट लिया सिर, ऐसे हुआ खुलासा

Janjwar Desk
6 Aug 2022 8:38 AM GMT
Agra News: एकतरफा प्यार में BJP नेता ने दोस्त को मारी गोली, फिर काट लिया सिर, ऐसे हुआ खुलासा
x

Agra News: एकतरफा प्यार में BJP नेता ने दोस्त को मारी गोली, फिर काट लिया सिर, ऐसे हुआ खुलासा

Agra News: पिछले दिन आगरा के व्यापारी की हत्या ने दोस्ती को कलकिंत कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यापारी दोस्त को फोन करके बुलाया और सिर धड़ से अलग कर,सिर को यमुना में फेकने की तैयारी थी।

Agra News: पिछले दिन आगरा के व्यापारी की हत्या ने दोस्ती को कलकिंत कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यापारी दोस्त को फोन करके बुलाया और सिर धड़ से अलग कर,सिर को यमुना में फेकने की तैयारी थी जिससे पहचान न हो सके। छानबीन के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि व्यापारी नवीन की पत्नी प्रीति से प्रेम करता था। उसके पति को हटाने के लिए एक सप्ताह पहले योजना बनायी थी। शव की पहचान न हो सके कपडे उतारे और सिर को यमुना में फेकने की योजना थी। वहीं मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि नवीन की दोस्ती भाजपा कार्यकर्ता टिंकू भार्गव से दो साल से थी। दोनों का घरों में आना-जाना था। सुखदुख की बात भी दोनों करते थे। इस समय नवीन का काम नहीं चल रहा था। इस पर टिंकू से उसकी पीडब्ल्यूडी में डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इस कारण वह अकसर मिला करते थे।

नवीन को फोन करके बुलाया

मृतक के भाई प्रवीन ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त गुरुवार को नवीन के पास शाम को टिंकू का फोन आया था। उसने बिजलीघर पर मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद गए नवीन रात तक नहीं लौटे। रात में करीब आठ बजे पत्नी प्रीति ने फोन किया। उन्होंने 15 मिनट में घर आने की कहा था, लेकिन नहीं आए। बाद में फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद नवीन का पता नहीं चला। इस पर रात में थाना लोहामंडी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी बोले

एएसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी टिंकू भार्गव ने बताया कि वह कई साल से नवीन के घर जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करने लगा। इसलिए नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था। एक सप्ताह से साजिश रच रहा था। उसे मिलने के लिए बुलाया था। कार में हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने ले जा रहा थे। मृतक की पहचान न हो सके इसके लिए नवीन की हत्या के बाद कपड़े उतार दिए। छुरे से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को पालीथिन में बांधकर यमुना में फेंकने की तैयारी थी। इससे धड़ मिलने पर भी आसानी से पहचान नहीं हो पाती, लेकिन पुलिस पहुंची गई।

जुड़वां भाई तो जुड़वां ही बच्चे

परिजनों ने बताया कि नवीन और प्रवीन जुड़वां भाई थे। नवीन की शादी 12 साल पहले प्रीति से हुई थी। उनके जुड़वां बच्चे आठ साल की दिव्या और दिव्यांश हैं। दोनों कक्षा चार में पढ़ते हैं। पिता सुरेश कुमार वर्मा गिलेट की पायल का काम घर में ही करते हैं। नवीन की मौत से परिजनों का कहना है कि दोस्त हत्या कर देगा कभी सोचा नहीं था।

नौकरी की थी लालच बुलाने पर गया

आरोपी टिंकू से थाने में पूछताछ की गई। उसने बताया कि पिता पीडब्ल्यूडी से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस कारण कार्यालय के कर्मचारी उसे जानते थे। नवीन भाजपा कार्यकर्ता था। आठ साल पहले उससे एक भाजपा विधायक के घर पर उससे मुलाकात हो गई। दो साल से उसके घर आने जाने लगा। नवीन को उसने नौकरी लगवाने का झांसा दिया था, इसलिए उसे अपने साथ ले लेकर जाता था। बताया गुरुवार को नवीन को अपने पास बुलाने के बाद कार्यालय ले गया था। वहां के बाद बिजलीघर पर शराब पिलाई थी। उसके नशे में होने पर कार से हाईवे पर ले आया। देर रात होने पर चलती कार में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हत्या करने के बाद शव को अरसेना में ले आए थे। टिंकू के साथ दोस्त अनिल भी आया था। उसने भी साथ दिया। वह पहले से छुरा लेकर आए थे। टिंकू के साथ अनिल ने मिलकर ही उसका गला काट दिया था।

बच्चों को पापा के मौत का सदमा

मृतक नवीन के जुडवा बच्चे दिव्या और दिव्यांश हैं। वह घरवालों से बार-बार अपने पिता को पूछ रहे थे। चाचा और दादा से कह रहे थे कि पापा कहां चले गए। इस पर रिश्तेदार उन्हें यही कहते थे आ जाएंगे। इस पर दोनों रोने लगते थे। दिव्या पिता से बेहद प्यार करती थी। पीडित परिवार के घर कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी पति का शव देख बदहवास हो गई। सदमे में उसके आंसू सूख गये।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध