Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे ने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुआ इस पर खड़ा हुआ विवाद, अखिलेश यादव ने उठाये सवाल

Janjwar Desk
9 July 2020 6:08 AM GMT
विकास दुबे ने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुआ इस पर खड़ा हुआ विवाद, अखिलेश यादव ने उठाये सवाल
x
कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के पुलिस के हत्थे चढने पर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि उसने खुद सरेंडर किया या पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया...

जनज्वार। कानपुर इनकाउंटर केस का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास से गुरुवार को पुलिस के द्वारा धरा गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कानपुर की नृशंस घटना के बाद ही उनके प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी और आज उसे अरेस्ट कर लिया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि खबर आ रही है कि कानपुर कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरसत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक की जाए जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।



दरअसल, अकेले अखिलेश यादव ही नहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दूसरे लोग भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। बड़ी संख्या में पत्रकार भी इस मामले में ट्वीट कर रहे हैं और इसे सरेंडर बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विकास दुबे ने महाकाल का दर्शन किया और उसके बाद पास ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के पास जाकर बोला कि मैं ही कानपुर वाला विकास दुबे हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।

दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के अपने बिकरू गांव में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से फरार विकास दुबे पुलिस से बचते-छिपते थक गया था और उसने इस वजह से सरेंडर किया कि ऐसा नहीं करने पर पुलिस द्वारा वह इनकाउंटर में मारा जा सकता है। यूपी पुलिस की 100 टीमें उसकी तलाश में थीं।

यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि वह बीते एक सप्ताह में कम से कम तीन राज्यों में भागता छिपता रहा है, जिसमें उत्तरप्रदेश, हरियाणा व मध्यप्रदेश शामिल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि शिवराज सिंह चौहान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरेस्ट किया है। उन्होंने इस मामले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी की है। मध्यप्रदेश पुलिस यूपी पुलिस को विकास दुबे को सौंपेगी।


दोनों पैरों में रड वाला अपराधी तीन राज्यों की पुलिस को छकाता रहा

विकास दुबे लंगड़ा कर चलता है। उसके दोनों पैरों में रड लगा हुआ है। घटना के अंजाम देनेे के बाद जब वह दो-तीन जुलाई की मध्यरात्रि को अपने गांव से भागा था तो उसने गांव के एक आदमी की इनोवा कार इसके लिए ली थी और पास के एक गांव में गया फिर वहां से फरार हुआ। उसके बाद वहां कहां-कहां रहा, छिपा यह जांच का विषय है। लेकिन, बुधवार, आठ जुलाई को जब हरियाणा के फरीदबाद के होटल में उसके सीसीटीवी फुटेज मिले तो उसके साथ ही यह खबर भी आई कि उसके पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन यह भी सवाल है कि वह फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंच गया। वह कम से कम तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देने में अबतक कैसे कामयाब होता रहा है।


Next Story

विविध