Begin typing your search above and press return to search.
आजीविका

Amroha News : हसनपुर से भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, दबंगई व कब्जा करने के डर से पलायन को मजबूर तीन परिवार

Janjwar Desk
10 Sep 2022 5:00 AM GMT
Amroha News : हसनपुर से भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, दबंगई व कबजा करने के डर से पलायान को मजबूर तीन परिवार
x

Amroha News : हसनपुर से भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, दबंगई व कबजा करने के डर से पलायान को मजबूर तीन परिवार

Amroha News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों पर तीन परिवारों ने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है...

Amroha News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों पर तीन परिवारों ने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तीनों परिवारों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। तीनों परिवार के लोगों ने कहा कि वह दबंगों के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

शुक्रवार 9 अगस्त को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालका वाली डगरौली गांव के रहने वाले नन्हे सिंह, हेतराम सिंह और जयप्रकाश अपने पत्नी और बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीनों परिवार के लोग डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनके समर्थकों घर कब्जाने का आरोप लगाया। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों से हमसाज होने की बात कही।

पीड़ित परिवार एक बैनर लेकर पहुंचे थे। जिस पर लिखा था कि तीन हिंदू परिवार भू-माफिया विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और उनके गुंडों की वजह से गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होने कहा कि आरोपी गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तीन परिवार के लोगों ने दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। साथ ही घर से कब्जा नहीं हटाने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का कहना है कि मैंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं कराया है, जो न्याय की बात है वही की है। शिकायत करने वाले लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पूरे गांव में जाकर पता कर लो। दो लोग झूठ बोल सकते हैं लेकिन पूरा गांव झूठ नहीं बोल सकता। जिसने मकान बनाया है। उसके पास वर्ष 2005 का भूमि खरीदने का स्टॉप है। उसमें जो गवाह थे। वह भी अभी मौजूद हैं। मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रशासन से मांग करता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए, जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध