Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Banke Bihari Mandir: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, इतने लोगों की हो गई मौत

Janjwar Desk
20 Aug 2022 10:00 AM IST
Banke Bihari Mandir: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, इतने लोगों की हो गई मौत
x

Banke Bihari Mandir: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, इतने लोगों की हो गई मौत

Banke Bihari Mandir Mathura: मथुरा (Mathura) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari temple) में जन्माष्टमी समारोह (Janmashtami celebrations) के दौरान बीती रात भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं ( two devotees died) की मौत हो गई।

Banke Bihari Mandir Mathura: मथुरा (Mathura) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari temple) में जन्माष्टमी समारोह (Janmashtami celebrations) के दौरान बीती रात भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं ( two devotees died) की मौत हो गई। जबकि छह श्रद्धालुओं को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के दौरान अधिक भीड़ देखी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मला देवी और राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया था लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगला आरती (Mangala Aarti) के दौरान हुई है।

मधुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मथुरा के बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान मंदिर के निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद गई दी गई थी। भारी भीड़ होने के कारण परिसर के अंदर कई लोगों का दम घुटने लगा। जिनमें दो लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।

बता दें कि देशभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शहरों और कस्बों में मंदिरों को रंगीन रोशनी और "जय श्री कृष्ण" के मंत्रों से जगमगाते देखा गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए भक्त मथुरा और देश भर में भगवान कृष्ण मंदिर में भी उमड़े थे। बताया जाता है कि जन्माष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान कृष्ण के जन्म को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र महीने के आठवें दिन हुआ था।

Next Story

विविध