Begin typing your search above and press return to search.
आजीविका

Berojagaaree ka Dansh : जॉब न मिलने से निराश युवक ने Whatsapp स्टेटस पर लिखा - सॉरी मम्मी-पापा, उसके बाद यमुना में कूद गया

Janjwar Desk
2 Aug 2022 6:32 AM GMT
Berojagaaree ka Dansh : जॉब न मिलने से निराश युवक ने Whattsapp स्टेटस पर लिखा - सॉरी मम्मी-पापा, उसके बाद यमुना में कूद गया
x

Berojagaaree ka Dansh : जॉब न मिलने से निराश युवक ने Whattsapp स्टेटस पर लिखा - सॉरी मम्मी-पापा, उसके बाद यमुना में कूद गया

Berojagaaree ka Dansh : कर्मवीर सिंह की लाश घटना के दो दिन बाद भी यमुना मे नहीं मिली है। आगरा पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में उसकी तलाश में जुटी है।

Agra News : उत्तर प्रदेश ( Agra News ) के आगरा ( Agra News ) से दिल दहलाने वाली खबर आई है। हर संभव प्रयास के बाद सरकारी नौकरी ( Government Jobs ) न मिलने के निराश युवक ने यमुना नदी ( Yamuna river ) में छलांग लगा दी। इस घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है। आगरा पुलिस ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह ( Karamveer Singh ) की गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश की जा रही है।

यमुना में युवक की तलाश जारी

युवक न्यू आगरा के नगला तलफी गांव का रहने वाला है। युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले वाट्सअप पर अपना स्टेटस भी डाला था। स्टेटस में युवक ने लिखा था - मेरे मम्मी पापा बहुत अच्छे हैं लेकिन मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पाया। वह मुझे बहुत प्यार करते हैं। उनके लिये एक सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया। आगरा पुलिस ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह की गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश की जा रही है।

यमुना नदी के पास नाव पर मिले मोबाइल और चप्पल

थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मवीर सिंह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। परिवार वालों ने बताया​ कि उसने लाख कोशिश की लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिली। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। रविवार देर रात जब वह घर नहीं लौटा को परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। उसका मोबाइल और चप्पल यमुना नदी के पास नाव पर रखे मिले। आशंका जताई गई है कि कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगा दी है।

Agra News : दूसरी तरफ कयास ये भी लगाए जा रहे है कि कर्मवीर की मौत हो चुकी होगीं। हालांकि, परिवार वालों को अभी भी उम्मीद है कि कर्मवीर लौट कर घर जरूर आएगा, वो लोग उसकी याद में रोए जा रहे हैंं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध