Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Kanpur Crime News: 'भाभीजी पहले कपड़े पहन लूं फिर पीट लेना' जब, महिला से दुष्कर्म करते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

Janjwar Desk
10 Jan 2022 10:30 AM GMT
kanpur news
x

(कानपुर में महिला से सोते वक्त दरिंदगी)

Kanpur Crime News: पीड़िता के जेठ ने आरोपी को दबोचा तो जेठानी पीटने लगी। खबर है कि रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी कहने लगा कि, 'पहले कपड़े पहन लूं, फिर पीट लेना...

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कोतवाली बिल्हौर (Bilhaur) के एक गांव से देररात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रात को घर पर सो रही महिला को युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। कुछ देर के बाद फिर उसने महिला के साथ दरिंदगी शुरू कर दी तो उसने शोर मचा दिया।

जेठ-जेठानी दौड़कर कमरे में दाखिल हुए तो आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। पीड़िता के जेठ ने आरोपी को दबोचा तो जेठानी पीटने लगी। खबर है कि रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी कहने लगा कि, 'पहले कपड़े पहन लूं, फिर पीट लेना।' इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लेकर चली गई।

अकेला जानकर दिया वारदात को अंजाम

बिल्हौर के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि देर रात पति, फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि रात लगभग बारह बजे युवक उसके घर में घुस आया और उसे धमकाया। शोर मचाने का प्रयास करने पर उसने मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने फिर से दरिंदगी करनी चाही तो मैंने शोर मचा दिया। उसकी चीख सुनकर जेठ व जेठानी आ गए और भागने का प्रयास कर रहे सुनील को दबोच लिया।

कमरे में बंद कर दिया

पीड़िता ने बताया कि जानकारी होते ही पति भी खेत से लौट आए और जेठ के साथ मिलकर उसे कमरे के अंदर लेकर गए। जेठ-जेठानी पीटने लगी तो शातिर ने कपड़े पहने जाने को कहा। इस दौरान पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपित को कोतवाली ले गई। कोतवाली में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता का कहना है कि सुनील उस पर बुरी नजर रखता था। पति ने कई बार सुनील के परिवारवालों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़िता का आरोप है कि पति के खेत में जाने की भनक लगते ही सुनील मेरे घर पर आ गया और दुष्कर्म कर डाला। मामले पर एएसआई विमल प्रकाश वैगा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध