Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Bhadohi Fire: SIT करेगी भदोही दुर्गा पंडाल अग्निकांड की जांच, हादसे में दो बच्चों समेत 3 की मौत, 64 झुलसे

Janjwar Desk
3 Oct 2022 9:54 AM IST
Jodhpur News : शादी समारोह में गैस सिलेंडर विस्फोट से दर्दनाक हादसा, 2 बच्चे सहित 4 की मौत, दूल्हे के माता-पिता और बहन समेत 60 झुलसे प्रतीकात्मक चित्र।
x

Jodhpur News : शादी समारोह में गैस सिलेंडर विस्फोट से दर्दनाक हादसा, 2 बच्चे सहित 4 की मौत, दूल्हे के माता-पिता और बहन समेत 60 झुलसे प्रतीकात्मक चित्र। 

Bhadohi Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में रविवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां औराई में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग (Durga Puja Pandal Fire) लग गई।

Bhadohi Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में रविवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां औराई में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग (Durga Puja Pandal Fire) लग गई। इस हादसे में दो बच्चे और एक 45 वर्षीय महिला की आग लगने से मौत हो गई। जबकि 64 अन्य लोग भी आग चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झुलसे लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम (Religious Program) का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान पंडाल में 150 से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद थी। स्थानीय लोग के अनुसार पंडाल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिसके बाद पंडाल में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पंडाल में जगह कम थी, जिससे लोगों को बाहर निकलने में काफी समय लगा और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वही डीएम गौरांग राठी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने आगे कहा 64 लोगों के आग में झुलस गए। इसमें लगभग 35 लोगों को वाराणसी और 25 लोगों को BHU रेफर किया गया है। एक बच्चे की मृत्यु हुई है। बाकी लोगों का भदोही में इलाज जारी है वही एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

Next Story

विविध