Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Bijnor News: दरोगा ने धमकाया तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, ये है मामला

Janjwar Desk
15 July 2022 11:45 AM GMT
Bijnor News: दरोगा ने धमकाया तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, ये है मामला
x

Bijnor News: दरोगा ने धमकाया तो किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, ये है मामला

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में प्रेमी और उसके परिजनों के मैसेज से किशोरी के घर वाले परेशान थे। पिता का आरोप शिकायत पुलिस से की तो हल्का दरोगा उल्टे किशोरी और उसे ही धमकाने लगे।

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में प्रेमी और उसके परिजनों के मैसेज से किशोरी के घर वाले परेशान थे। पिता का आरोप शिकायत पुलिस से की तो हल्का दरोगा उल्टे किशोरी और उसे ही धमकाने लगे। इससे आहत किशोरी ने पुलिस के सामने जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मामला नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी 11 वीं की छात्रा थी। वह दो माह पहले गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। पुलिस ने मामले का थाने में समझौता करा दिया था। लेकिन लड़के ने दूरी नहीं बनायी किशोरी के पिता के फोन पर मैसेज कर रहा था। इससे परेशान होकर किशोरी के पिता ने लडके के पिता को मैसेज करने की बात बतायी। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। लड़के के पिता ने दरोगा को बुला लिया।


हल्का के दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंच गए। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दरोगा ने किशोरी के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान किशोरी ने जहर खा लिया। जब किशोरी की तबियत बिगडने लगी पुलिस को जानकारी हुई गांव से खिसक गई। परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह ने कहा कि आज सुबह किशोरी और युवक के परिवारों के बीच विवाद हुआ था। किशोरी के पिता ने ही उसे डांटा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया। पुलिस वहां नहीं गई थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध