Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगीराज : कानपुर देहात में जमीन कब्जाने को लेकर बच्चों सहित आग लगाने के मामले में बच्ची की मौत, भाजपा नेता कर रहा था कब्जा

Janjwar Desk
31 Jan 2021 5:32 PM GMT
योगीराज : कानपुर देहात में जमीन कब्जाने को लेकर बच्चों सहित आग लगाने के मामले में बच्ची की मौत, भाजपा नेता कर रहा था कब्जा
x
कानपुर देहात के मूसानगर में कब्रिस्तान की जमीन कब्जा करने को लेकर एक परिवार ने अपने चार छोटे बच्चों सहित पेट्रोल और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। झुलसे लोगों को बचाने में थाने का एक सिपाही भी गंभीर रूप से झुलस गया था। झुलसे लोगों को इलाज के लिए लखनऊ स्थानांतरित किया गया था। जहां आज इलाज के दौरान एक बच्ची 3 वर्षीय चांदतारा की दर्दनाक मौत हो गयी है।

जनज्वार, कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात स्थित मूसानगर में 28 जनवरी की सुबह भाजपा नेता विजय सोनी द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर जलालुद्दीन ने पत्नी और 4 बच्चों सहित आग लगा ली थी। इसमें 6 लोग गम्भीर रूप से झुलस गये थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया था। सभी का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई वहीं अभी तक एक भी आरोपी को हिरासत तक में नहीं लिया जा सका है।

गौरतलब है कि कानपुर देहात के मूसानगर में कब्रिस्तान की जमीन कब्जा करने को लेकर एक परिवार ने अपने चार छोटे बच्चों सहित पेट्रोल और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। झुलसे लोगों को बचाने में थाने का एक सिपाही भी गंभीर रूप से झुलस गया था। झुलसे लोगों को इलाज के लिए लखनऊ स्थानांतरित किया गया था। जहां आज इलाज के दौरान एक बच्ची 3 वर्षीय चांदतारा की दर्दनाक मौत हो गयी है।

कानपुर देहात की इस घटना में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा न करने की बात कही थी बल्कि उसका कहना है कि उसके द्वारा जमीन खरीद कर निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी राजस्व टीम द्वारा जांच भी कराई गई थी। बीजेपी नेता ने इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र के चलते फंसाये जाने की बात कही थी। मूसानगर में हुई घटना अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। आज सपा और आप पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मूसानगर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

सपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के मूसानगर पहुंचा और जलालुद्दीन के माता पिता से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। जलालुद्दीन के पिता हमीद ने उनको घटना की जानकारी दी। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने जलालुद्दीन के पिता को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। वही सपा के प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित को न्याय न मिलने पर इस मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी।

कानपुर नगर के आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि भूमाफिया सत्ता बल और गुंडई के प्रयोग से जबरदस्ती कब्जा कर रहा था जिसमें देहात के अधिकारियों की मिलीभगत थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आए है और पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया को दी जाएगी। इस दौरान विधायक इरफान सोलंकी भी साथ थे।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव आशुतोष पांडेय भी मूसानगर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात कर मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही घटनास्थल को भी देखा। आशुतोष पांडेय ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

Next Story

विविध