Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव : जनसभा में साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, कहा-कम पड़ रही जमीन, आबादी के अनुपात में हो श्मशान-कब्रिस्तान

Janjwar Desk
26 Oct 2020 11:58 AM GMT
Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर
x

Sakshi Maharaj On Bulldozer Action : शुक्रवार को होगी पत्थरबाजी तो शनिवार को जरूर चलेगा बुलडोजर 

साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, वह यह जनसभा भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार के समर्थन में कर रहे थे....

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने विवादियों बयानों से चर्चाओं में बने रहते हैं। उन्हों एक बार फिर विवादित बयान दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि यूपी में विभिन्न स्थानों पर श्मसान और कब्रिस्तान दोनों समुदायों की आबादी के हिसाब से होना चाहिए। वह यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को भी शवों को दफनाने के बजाय जलाना शुरु कर देना चाहिए।

खबरों के मुताबिक साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह यह जनसभा भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार के समर्थन में कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सवाल पूछने वाले अंदाज में कहा, देश में लगभग दो से ढाई करोड़ साधु हैं और अगर हम इन सभी के लिए समाधि बनाना शुरू कर दें तो कोई भी कल्पना कर सकता है कि उसके लिए कितनी जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसी तरह भारत में बीस करोड़ मुस्लिम हैं और अगर सभी को दफनाना पड़ेगा तो कितनी जमीन बचेगी?

भाजपा सांसद फिर यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि एक कानून होना चाहिए जिसके तहत दफनाने के लिए कोई जमीन नहीं चाहिए और सभी समुदायों को दाह संस्कार का विकल्प अपनाना चाहिए। अन्यथा एक दिन हमारे पास देश में खेती के लिए जमीन नहीं बचेगी। हमारे धैर्य और शालीलनता की परीक्षा नहीं होनी चाहिए।

साक्षी महाराज के इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, जो वे हर चुनाव में किया करते हैं।

Next Story

विविध