Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP के महाराजगंज में नाबालिग जोड़े की पोल पर बांध बर्बरता से पिटाई, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने किया 9 को गिरफ्तार

Janjwar Desk
11 Sep 2020 6:38 AM GMT
UP के महाराजगंज में नाबालिग जोड़े की पोल पर बांध बर्बरता से पिटाई, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने किया 9 को गिरफ्तार
x

सीसीटीवी की फुटेज देखकर सोशल मीडिया पर फूट रहा लोगों का गुस्सा

वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है...

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक नाबालिग जोड़े को कथित तौर पर नौ लोगों द्वारा पोल से बांधकर उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 10 दिन पहले हुई थी, लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार 10 सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पीड़ित किशोरी के परिवार वालों ने भी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है, "वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।"

एसपी ने कहा, दूसरा मामला उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने नाबालिग जोड़े को बांध दिया था और उनकी पिटाई की थी, जबकि तीसरा मामला आईपीसी की धारा 228 (ए) के तहत उस सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज की गई है, जिसने पीड़ितों की पहचान उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित किया था।

पुलिस ने कहा कि जोड़े पर हमला करने वालों की पहचान भोलू प्रजापति, पवन प्रजापति, सहिलेश यादव, अजीत, मोहित, विश्वामित्र, मंजीत यादव, फूलबदन यादव और अवधेश प्रजापति के रूप में की गई है।

Next Story