Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : लड़की के लिए हुआ विवाद, दोस्त को गोली मारी, फिर उसके शव के 100 टुकड़े कर बोरवेल में डाला

Janjwar Desk
12 July 2020 7:52 PM IST
UP : लड़की के लिए हुआ विवाद, दोस्त को गोली मारी, फिर उसके शव के 100 टुकड़े कर बोरवेल में डाला
x
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड़की को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गोली मार दी। फिर उसके शव के 100 टुकड़े कर दिए...

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड़की को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गोली मार दी। फिर उसके शव के 100 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उन टुकड़ों को बोरवेल में डाल दिया। इस खौफनाक वारदात के खुलासा होने के बाद पुलिस अब बोरवेल की खुदाई करने में जुटी हुई है। इस मामले में थाने में मृतक की गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फाजलपुर निवासी रूपक को उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर जिटोला गांव दावत के नाम पर ले गये। सभी दोस्तों ने जिटोला गांव में संजय गुर्जर के घर पर देर रात तक शराब पार्टी की। इस दौरान दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद में रूपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया। वहीं बेटे के घर नहीं लौटने पर रूपक के पिता जसवंत ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उन्हें रूपक का कोई अता-पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने गत 27 जून को कंकरखेड़ा थाने में रूपक की हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने रूपक के दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान एक दोस्त ने पूरा राज उगल दिया। अब पुलिस शव की बरामदगी के लिए बोरवेल की खुदाई करवा रही है। घटना में मुख्य आरोपी जिटोला निवासी विक्की पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस की गिरफ्त में आए विशाल के मुताबिक विक्की ने रूपक के शव को पहले खेत में गाड़ दिया था। लेकिन दो दिन बाद बाहर निकालकर शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर पास में मौजूद बोरवेल में डाल दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने रूपक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। लेकिन जैसे ही उसकी लाश बरामद हो जाएगी। केस को हत्या के केस में तब्दील कर दिया जाएगा।

Next Story

विविध