Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु का दावा, वीडियो जारी कर BJP MP महेश शर्मा से बताया जान का खतरा

Janjwar Desk
25 Sep 2022 5:37 AM GMT
गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु का बड़ा दावा, वीडियो जारी कर खुद की जान को भाजपा सांसद महेश शर्मा से बताया खतरा
x

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु का बड़ा दावा, वीडियो जारी कर खुद की जान को भाजपा सांसद महेश शर्मा से बताया खतरा

Noida News : गालीबाज श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने इससे पहले जेल में बंद अपने पति श्रीकांत त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनय त्यागी और उसके शूटरों से जान का खतरा बताया था।

Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 93 बी ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला को धक्का देने और छेडडखानी के आरोपों में गालीबाज श्रीकांत त्यागी ( galibaz shrikant Tyagi ) जेल में बंद है, लेकिन यह विवाद अभी थमा नहीं है। इस मसले पर सोसाइटी के लोगों का साथ देने की वजह से स्थानीय भाजपा सांसद महेश शर्मा ( BJP MP Mahesh Sharma ) भी विवादों में घिर चुके हैं। पहले त्यागी समुदाय के लोगों ने भाजपा सांसद शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला अब श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ( Anu Tyagi ) ने वीडियो जारी कर बड़ा दावा कर दिया है।

गालीबाज श्रीकांत त्यागी ( Galibaz shrikant tyagi ) की पत्नी अनु त्यागी ( Anu tyagi ) ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से मुझे, मेरे पति और मेरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा नहीं चाहते कि मेरे पति जेल से बाहर निकलें। हमें महेश शर्मा से जान को खतरा है।

वीडियो में अनु त्यागी यह कहती नजर आ रही हैं कि सांसद महेश शर्मा चाहते हैं कि हमारे समाज में विभाजन हो जाए लेकिन मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि विनय त्यागी से हमें कोई खतरा नहीं है। मेरे पति और विनय त्यागी के बीच अगर कोई विवाद है तो इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई विवाद है मेरे पति श्रीकांत त्यागी जेल से वापस आकर विनय त्यागी से मिलेंगे और इस विवाद को खत्म किया जाएगा।

अनु से इससे पहले बताया था विनय त्यागी से खतरा

इससे पहले पहले अनु त्यागी ने जेल में अपने पति श्रीकांत त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनय त्यागी और उसके शूटरों से जान का खतरा बताया था। उन्होंने जिला न्यायालय में याचिका देकर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर वज्र वाहन में 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में पेशी पर लाने की याचिका की थी। इस पर कोर्ट ने जेल मैनुअल के हिसाब से सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था।

श्रीकांत की हाल ही में खारिज हुई थी जमानत याचिका

दरअसल, श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को पॉश ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला से गाली.गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। कई दिनों की मशक्कत के बाद उसे मेरठ से पकड़ा गया था और उसे जेल भेज दिया गया था। हाल ही में अदालत ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज की थी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने केस डायरी पेश की थी। डायरी में त्यागी के खिलाफ 9 मुकदमों का भी जिक्र किया था। श्रीकांत त्यागी अभी जेल में ही बंद है।

Next Story

विविध