Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज भी सर्वे, जानें अब तक क्या हुआ

Janjwar Desk
16 May 2022 7:50 AM IST
Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज भी सर्वे, जाने अबतक क्या हुआ
x

Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज भी सर्वे, जाने अबतक क्या हुआ

Gyanvapi Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज लगातार तीसरे दिन सर्वे का काम होगा। इससे पहले रविवार को मस्जिद परिसर के सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया था।

Gyanvapi Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज लगातार तीसरे दिन सर्वे का काम होगा। इससे पहले रविवार को मस्जिद परिसर के सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि अब 80 फीसदी सर्वे का काम पूरा हो चुका है और बांकी बचे 20 फीसदी सर्वे का काम आज पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे का काम आज सुबह 8 से 10 बजे तक होगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर के भीतर कुछ मलबा मिला। जिसे साफ कराया गया। दक्षिणी और उत्तरी हिस्से के अलावा बचे हुए पश्चिमी दीवार और मस्जिद के ऊपर के हिस्से में भी सर्वे की कार्रवाई की गई है। नक्काशीदार गुंबदों सहित तीन कमरों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान परिसर के चप्पे-चप्पे की फोटोग्राफी हुई।

रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की गयी। ज्ञानवापी मस्जिद के नमाज स्थल और छत के साथ पश्चिम दीवार का भी सर्वे हुआ। कमीशन की कार्यवाही शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इससे पहले शनिवार को हुए सर्वे में दीवारों पर दिखे स्वास्तिक और त्रिशूल के चिन्ह मिलने के दावे किए गए थे। वाराणसी कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सोशल मीडिया पर निगरानी करने का आदेश दिया है।

एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय है, इसे साझा नहीं किया जा सकता। आज सर्वे का काम पूरा हो जाएगा या नहीं। इस सवाल पर विशाल सिंह ने कहा कि देखते हैं, काम कितना हो पाता है। कोर्ट ने 17 तारीख से पहले सर्वे की कार्रवाई पूरी करने का आदेश दिया है।

फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस सर्वें में अभी तक क्या-क्या मिला है। लेकिन इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। शनिवार के मुकाबले रविवार को सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा सख्त थी।

Next Story

विविध