Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP: बांदा में ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े पर कुल्हाड़ी से काटा फिर जिंदा जलाया

Janjwar Desk
6 Aug 2020 6:47 AM GMT
UP: बांदा में ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े पर कुल्हाड़ी से काटा फिर जिंदा जलाया
x
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद लड़की परिजनों ने दोनों को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, भोला का गांव की ही एक युवती प्रियंका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका ने बुधवार को भोला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। भोला देर रात प्रियंका से मिलने उसके घर पहुंच गया, दोनों एक कच्चे मकान में बातें कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गई। आक्रोशित परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी। इससे कमरे में बंद प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन कानपुर पहुंचने से पहले ही युवती की भी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की और युवक-युवती के परिवार के 9 लोगों पर मामला दर्ज करने के बाद 4 को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए आईजी चित्रकूट के सत्यनारायण ने बताया की मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत करछा गांव के रहने वाले एक युवक व युवती को परिवारीजनों ने संदिग्ध अवस्था में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवार वालों ने मिलकर युवक और युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाद में कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। पूरे मामले में परिवार के 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध