Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

पत्नी का गला घोंट पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर, पड़ोसी से अफेयर था समझाने पर भी नहीं मान रही थी पत्नी

Janjwar Desk
29 Jun 2020 9:41 AM IST
पत्नी का गला घोंट पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर, पड़ोसी से अफेयर था समझाने पर भी नहीं मान रही थी पत्नी
x
पहले दोनों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह पड़ोसियों ने महिला की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पति रात में घर में ही था...

जनज्वार। पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर युवक ने साले को बुला लिया। पहले दोनों ने महिला की जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह पड़ोसियों ने वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। परतापुर थाना क्षेत्र के कश्यप कालोनी कताई मिल निवासी मुस्तकीम मजदूर है। शनिवार को वह काम पर गया था। उसे देर रात लौटना था, लेकिन वह जल्दी आ गया। इस दौरान उसने पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ देख लिया। मुस्तकीम ने युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उसने पास में ही रह रहे साले मुजाहिद (मूल निवासी गाजियाबाद) को भी बुला लिया।

पिटाई के बाद कर दी हत्‍या

आरोप है कि पहले दोनों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह पड़ोसियों ने महिला की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पति रात में घर में ही था। अलसुबह चला गया। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पति के मोबाइल पर फोन कर उसे हत्या की जानकारी दी।

पहले तो वह बाहर होने की बात करने लगा, लेकिन कुछ देर बाद आ गया। उससे जब सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बता दी। मृतका के भाई फरियाद की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एक महीने से समझा रहा था

पकड़े जाने के बाद मुस्तकीम ने बताया कि वह करीब एक माह से पत्नी को समझा रहा था। पहले भी उसने दोनों को कई बार पकड़ा था, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी। पड़ोसी युवक भी नहीं मान रहा था। शनिवार रात जब वह आया तो दोनों एक साथ थे। उसे किसी भी तरह का पछतावा नहीं है। उसके तीन बच्चे हैं।

Next Story