Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Jalaun News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर सपा नेता ने भतीजे की हत्या का आरोप, धरने पर बैठी महिलाओं को जबरन उठाया

Janjwar Desk
7 Sep 2022 11:29 AM GMT
Jalaun News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह पर सपा नेता ने भतीजे की हत्या का आरोप, धरने पर बैठी महिलाओं को जबरन उठाया
x
Jalaun News: सपा नेता समर सिंह ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रसपा महासचिव विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्नू राजा और मंगरोल के ठेकेदार वीरपाल सिंह पर अपने भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है। वो सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाना चाहते हैं...

Jalaun News: यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर सपा नेता ने भतीजे की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की,पीडित परिवार की महिलाओं ने मंगलवार को कालपी कोतवाली के बाहर आठ घंटे धरने में बैठी रही, रात होते पुलिस ने जबरन उठा दिया। उनका कहना है कि मेरे भतीजे की हत्या 20 अगस्त को हुई है,लेकिन पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है।

यूपी के जालौन जिले के महेवा ब्लाक के सपा पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह ने भतीजे शिवाकांत(25) की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है। सुरक्षा की मांग करते हुए वो परिवार के साथ मंगलवार को कोतवाली के बाहर बैठ गए थे। वो परिवार के साथ करीब 8 घंटे बैठे रहे देर रात पुलिस ने उनके पूरे परिवार को कोतवाली के सामने से जबरन हटा दिया है। पुलिस व धरने में बैठे लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

मामले में सपा नेता समर सिंह ने कहा, पुलिस ने उन्हें जबरन कोतवाली के सामने से हटा दिया है। अब वो अपने घर पर ही सुरक्षा की मांग करते हुए बैठेगें। जब तक पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे देती। वो मांग करते रहेंगे। उनका कहना है पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की है। बल्कि पुलिस तो बड़े लोगों के दबाव में है।


पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे शिवाकांत की 20 अगस्त को मौत हो गई थी। उसका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिला था। समर सिंह का कहना है, जहां मेरे भतीजे का शव मिला वो रास्ता बंद था। जिसे पुलिस कार और ट्रक की टक्कर होने से हादसा बता रही है।

उन्होंने भतीजे की हत्या के सबूत मिटाये जाने की बात कही है। उनका कहना है कि मैं घर में अकेला आदमी बचा हूं। मुझे भी मारा जा सकता है। इसलिए घर की महिलाओं के साथ कोतवाली में बैठा हूं। यहां से ज्यादा मैं और कहीं सुरक्षित नहीं रह सकता। घटना के पीछे की वजह चुनावी रंजिश बतायी है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे बात

सपा नेता समर सिंह ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रसपा महासचिव विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्नू राजा और मंगरोल के ठेकेदार वीरपाल सिंह पर अपने भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है। वो सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाना चाहते हैं। उनका कहना है, वह इस मामले से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात करेंगे। कहाकि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वो आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। वहीं पुलिस इस मामले में खामोश है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध